DU Rojgar Mela 2024: युवाओं के लिए शानदार मौका, इस दिन लगेगा डीयू में जॉब फेयर, जानें कौन उठा सकता है इसका लाभ
DU Rojgar Mela 2024: दिल्ली विश्वविद्यालय दिसंबर जॉब मेला आयोजित करेगा, जिसका आयोजन सेंट्रल प्लेसमेंट सेल द्वारा किया जा रहा है। यह मेला डीयू के छात्रों को संभावित नियोक्ताओं से जुड़ने, इंटर्नशिप के विकल्प तलाशने और अपने करियर की राह पर अगला कदम उठाने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DU Rojgar Mela 2024: दिल्ली नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए ये शानदार मौका है, क्योंकि डीयू का सेंट्रल प्लेसमेंट सेल डीन स्टूडेंट वेलफेयर के तत्वावधान में दो दिवसीय जॉब मेला आयोजित करेगा। चार व पांच दिसंबर को आयोजित होने वाले इस मेले में छात्रों को प्लेसमेंट व इंटर्नशिप प्राप्त करने का मौका मिलेगा।
इस प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव के लिए कंपनियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है। इसके लिए छात्र व नौकरी की पेशकश करने की इच्छुक कंपनियां 30 नवंबर तक पंजीकरण करा सकती हैं। इस मेले के लिए रजिस्ट्रेशन भी लिमिटेड रखे गए हैं। 5 हजार छात्रों के रजिस्ट्रेशन के बाद वेबसाइट लिंक बंद हो जाएगा।
20 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल
यह इस सत्र का पहला जॉब मेला है। इसमें 20 से अधिक कंपनियों के पहुंचने की संभावना है। इसमें ना केवल छात्रों को नौकरी की पेशकश होगी बल्कि व इंटर्नशिप भी प्राप्त कर सकेंगे। डीयू का प्रयास है कि इस जॉब मेले के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा छात्रों को नौकरी और इंटर्नशिप प्राप्त करने के अवसर मिलें।
इतना होगा वार्षिक पैकेज
जॉब मेले में छात्रों को अच्छे सैलेरी पैकेज मिलने की संभावना है। कंपनियां छात्रों को उनके प्रोफाइल के हिसाब से वार्षिक 3.5 लाख से लेकर आठ लाख रुपये तक की पेशकश कर सकती हैं।
कमेंट
कमेंट X