फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admissions 2021: 48582 admissions so far in Delhi University, 3rd cut off list releasing tomorrow

Delhi University 2021: अंडरग्रेजुएट की आधी से ज्यादा सीटें भरी, कल जारी होगी तीसरी कट-ऑफ सूची

Fri, 15 Oct 2021 01:00 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 15 Oct 2021 01:00 PM IST
सार

Delhi University 2021: दूसरी कट-ऑफ सूची के तहत, 48,000 से अधिक छात्रों ने दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, दो कट-ऑफ सूचियों के तहत विश्वविद्यालय को 1.18 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जबकि 48,582 छात्रों ने फीस का भुगतान किया है।

विज्ञापन
DU Admissions 2021: 48582 admissions so far in Delhi University, 3rd cut off list releasing tomorrow
Delhi University - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के अंडर ग्रेजुएट या यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश जारी है। विश्वविद्यालय ने पहले ही यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए दो कट ऑफ लिस्ट जारी कर दी हैं। इन दो कट-ऑफ सूचियों के मुकाबले 48,000 से अधिक छात्रों ने अपना प्रवेश सुरक्षित कर दिया है। अब विश्वविद्यालय अपनी तीसरी कट ऑफ सूची कल जारी कर सकता है।

विज्ञापन

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, डीयू को अपनी दो कट-ऑफ सूचियों के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा 1.18 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। पीटीआई के अनुसार, फीस देकर प्रवेश पाने वाले छात्रों की कुल संख्या 48,582 है। इस प्रकार, अब तक यूजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीयू की आधी से अधिक सीटें भरी जा चुकी हैं।

विज्ञापन

हिंदू कॉलेज में प्रवेश संयोजक, मनीष कंवल ने पीटीआई से कहा कि तीसरी कट-ऑफ सूची में पाठ्यक्रमों के लिए एक प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। हमने बीकॉम (ऑनर्स) के लिए अनारक्षित सीटों को पहले ही भर दिया है। जबकि ओबीसी लगभग भर चुका है। आरक्षित श्रेणियों में रिक्त सीटें होंगी और तीसरी सूची में एक प्रतिशत तक की कमी होने की संभावना है। कट-ऑफ पर फैसला करने के लिए शनिवार को एक बैठक होगी। "

डीयू प्रवेश 2021 तिथियां

आयोजन दिनांक
दूसरी कट ऑफ सूची के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर, 2021 शाम 5 बजे तक 
डीयू तीसरी कट ऑफ लिस्ट 16 अक्तूबर, 2021
तीसरी कट ऑफ लिस्ट के खिलाफ प्रवेश  18 अक्तूबर, 2021 को सुबह 10 बजे से शुरू होगा 
तीसरी कट ऑफ लिस्ट के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि  21 अक्तूबर, 2021 रात 11:59 बजे तक
कॉलेजों द्वारा तीसरी कट ऑफ पूरी करने की स्वीकृति 22 अक्तूबर, 2021 को शाम 5 बजे तक 
उम्मीदवारों द्वारा तीसरी कट ऑफ सूची के खिलाफ शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि   23 अक्तूबर, 2021 शाम 5 बजे तक
विज्ञापन

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तीसरी कट ऑफ सूची के बारे में अधिक अपडेट के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। डीयू ने 9 अक्तूबर, 2021 को अपनी दूसरी कट ऑफ लिस्ट जारी की। इस साल, दूसरी कट ऑफ लिस्ट में विषयों के लिए हाई कट ऑफ देखा गया और कई कॉलेजों ने कुछ पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश बंद कर दिया। डीयू कट ऑफ विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि उपलब्ध सीटों की संख्या, प्राप्त आवेदन और अन्य कारक।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed