{"_id":"5ef2f4728ebc3e43351ceddf","slug":"du-admissions-2020-over-1-26-lakh-students-register-for-undergraduate-41k-for-pg-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में 1.26 लाख से ज्यादा विद्यार्थी यूजी कोर्स के लिए पंजीकृत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में 1.26 लाख से ज्यादा विद्यार्थी यूजी कोर्स के लिए पंजीकृत
Wed, 24 Jun 2020 12:07 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 24 Jun 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विवि दाखिला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
DU Admissions 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर 1.26 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। जबकि, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए 41 हजार विद्यार्थियों ने आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण कराया है। विश्वविद्यालय ने इस आधिकारिक आंकड़ों की जानकारी दी है। पोर्टल पर मौजूद डेटा के मुताबिक, पंजीकरण की कुल संख्या 1,26,671 है, जबकि 37,802 छात्रों ने पंजीकरण शुल्क का भुगतान किया है। यह आंकड़ा बढ़ रहा है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-जानिए यूपीएसईई के अंतर्गत आने वाले टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन-से हैं?
विज्ञापन
भुगतान किए गए पंजीकरणों में से 27,539 छात्र सामान्य वर्ग से और 4,790 अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं। जबकि 4,151 अनुसूचित जाति, 723 अनुसूचित जनजाति और 599 आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं।स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या 41,704 है। जबकि भुगतान किए गए पंजीकरण 13,984 हैं। वहीं, एमफिल और पीएचडी में प्रवेश के लिए पोर्टल पर 5,356 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
इनमें से 497 ने फीस का भुगतान किया है। विश्वविद्यालय ने स्नातक स्तर की पढ़ाई पर छात्रों के सवालों का जवाब देने के लिए मंगलवार को एक वेबिनार आयोजित किया था। कई छात्रों ने काउंसलर से उनके बोर्ड परिणामों में देरी के बारे में पूछा और उन्हें आश्वासन दिया गया कि विश्वविद्यालय के परिणाम घोषित होने के बाद ही प्रवेश शुरू होगा।
कमेंट
कमेंट X