फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2021: admission against first cutoff will end today, over 47 thaousand applications reiceived till now

DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कट ऑफ के तहत एडमिशन का आज आखिरी दिन, 47 हजार से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए

Wed, 06 Oct 2021 09:58 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 06 Oct 2021 09:58 PM IST
सार

DU Admission 2021: पहली कट ऑफ सूची 1 अक्तूबर को जारी की गई थी। 4 से 6 अक्तूबर तक की तारीख अन्य प्रक्रियाओं- फीस भरने, जरूरी दस्तावेजों को जमा करने और अपनी पसंद के कॉलेज चुनने के लिए रखी गई थी।
 

विज्ञापन
DU Admission 2021: admission against first cutoff will end today, over 47 thaousand applications reiceived till now
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू है। - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विश्वविद्यालय में पहली कट ऑफ सूची के तहत प्रवेश प्रक्रिया आज 06 अक्तूबर को समाप्त हो जाएगी। जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए अब तक रिकॉर्ड स्तर पर आवेदन प्राप्त हुए हैं। विद्यार्थियों के द्वारा दिए गए आवेदनों की संख्या लगभग 47,291 रही। दिल्ली विश्वविद्यालय में सत्र 2021 के अंतर्गत स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में एडमिशन के लिए पहली कट ऑफ सूची 01 अक्तूबर को जारी की गई थी। 04 से 06 अक्तूबर तक की तारीख अन्य प्रक्रियाओं- फीस भरने, जरूरी दस्तावेजों को जमा करने और अपनी पसंद के कॉलेज चुनने के लिए रखी गई थी। 

विज्ञापन


रिकॉर्ड स्तर पर आए आवेदन 
जानकारी के अनुसार अब तक विभिन्न कॉलेजों में 9 हजार विद्यार्थियों को एडमिशन दे दिया गया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत स्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में 70 हजार सीटें खाली हैं। यहां पढ़ना देश के कई राज्यों के विद्यार्थियों का सपना होता है। इस बार बताया जा रहा है कि एडमिशन के लिए रिकॉर्ड स्तर पर आवेदन आए हैं। इनमें विद्यार्थियों की बड़ी संख्या ऐसी भी है जिनके 100 प्रतिशत अंक आए हैं। 
विज्ञापन


सीट शिफ्टिंग की सुविधा उपलब्ध

विद्यार्थियों को एडमिशन सभी जरूरी दस्तावेजों के सत्यापन के बाद दिया जाएगा। कॉलेजों के द्वारा कल तक सभी प्रवेश प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएंगी। इस बार विश्वविद्यालय के द्वारा विद्यार्थियों को सीट शिफ्टिंग की भी सुविधा दी जा रही है। इस सुविधा के तहत अगर विद्यार्थी अगली कट ऑफ सूची आने के बाद सीट या कॉलेज बदलना चाहते हैं, तो उन्हें सिर्फ कुछ सामान्य प्रक्रियाओं से ही गुजरना होगा। विश्वद्यालय के द्वारा दूसरी कट ऑफ सूची 09 अक्तूबर को और तीसरी सूची 16 अक्तूबर को जारी की जाएगी, तब भी सभी प्रक्रियाएं इसी तरह की होंगी। जिन विद्यार्थियों को पहले राउंड में एडमिशन चाहिए वह आज भी du.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed