फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2020  Ramanujan and Sri Aurobindo College 1st Cut off List Released 

DU Admission 2020: इन कॉलेजों की पहली कटऑफ लिस्ट जारी, यहां देखें

Sat, 10 Oct 2020 05:40 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 10 Oct 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
DU Admission 2020  Ramanujan and Sri Aurobindo College 1st Cut off List Released 
विद्यार्थी - फोटो : PTI

DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने कई कॉलेजों की पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस साल दिल्ली विश्वविद्यालय 65 कॉलेजों में 70,000 सीटों पर छात्रों को विभिन्न स्नातक कोर्सों में दाखिला देगा। वैश्विक कोरोना महामारी की वजह से डीयू की प्रवेश परीक्षा पूरी तरह से ऑनलाइन है। सभी कॉलेजों की कटऑफ जारी होते ही विद्यार्थी 12 अक्तूबर से विभिन्न कॉलेजों में प्रवेश ले सकते हैं।

विज्ञापन


डीयू की दूसरी कटऑफ 19 अक्तूबर को जारी होगी। प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन होने की वजह से इस साल छात्रों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे और उसके बाद सत्र शुरू होते ही कॉलेज खुलने पर उनको सत्यापित करना होगा। इन कॉलेजों की पहली कटऑफ जारी
विज्ञापन


श्री अरबिंदो कॉलेज
श्री अरबिंदो कॉलेज की पहली कटऑफ लिस्ट जारी हो गई है। यहां 15 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी हुई है। इस साल बी.कॉम (ऑनर्स) कोर्स की कटऑफ लिस्ट सबसे हाई 95 फीसदी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसे भी पढ़ें- DU Admission 2020: वोकेशनल स्टडीज के लिए डीयू की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी



रामानुजन कॉलेज

रामानुजन कॉलेज ने 23 स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए पहली कटऑफ सूची जारी कर दी है। सबसे हाई कटऑफ इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) कोर्स की गई है। बीए प्रोग्राम की कटऑफ 94 फीसदी गई है।



पन्नालाल गिरधरलाल दयानंद एंग्लो वैदिक इवनिंग कॉलेज ने भी पहली कटऑफ सूची जारी कर दी है। यहां सबसे ज्यादा कटऑफ बीकॉम ऑनर्स की गई है, जो कि 95 फीसदी है और बीएससी ऑनर्स मैथमेटिक्स की कटऑफ 94 फीसदी है। किरोड़ीमल कॉलेज ने भी पहली कटऑफ जारी कर दी है। यहां  बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस की पहली कटऑफ 99 फीसदी गई है। इंग्लिश की कटऑफ पिछले साल से 0.5 फीसदी ज्यादा रही है जो कि 97.5 फीसदी है। बीएससी फिजिक्स की कटऑफ 95 फीसदी गई है।

इसे भी पढ़ें- DU के आर्यभट्ट कॉलेज की पहली कट-ऑफ जारी, यहां देखें पूरी सूची



विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed