DU Admission 2020: पहली कटऑफ से दाखिले का अंतिम दिन आज, छात्रों को इन दिक्कतों का करना पड़ा सामना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कटऑफ के जरिये दाखिला लेने का आज अंतिम दिन है। आज रात 12 बजे तक छात्र दाखिले के लिए कॉलेज व कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा 16 अक्टूबर तक चयनित कॉलेज की फीस भरने का समय दिया गया है।
ऑनलाइन दाखिले में किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा ?
लगातार दो दिन से डीयू में दाखिला लेने वाले कई छात्रों को ऑनलाइन दाखिला करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र बेस्ट ऑफ फोर जोड़ने में परेशान हो रहे हैं तो कई को एडिशनल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया नहीं समझ में आ रहा है। हालांकि डीयू ने सभी छात्रों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट पर सभी कॉलेजों के नोडल ऑफिसर का नंबर दिया है। जहां पर कॉल कर छात्रों की समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन कुछ छात्रों का कहना है कि नोडल ऑफिसर फोन नहीं उठा रहे हैं और उनको आवेदन के बाद कंफर्मेशन में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
इसके अलावा छात्रों की यह शिकायत है कि जब वे कोर्स व कॉलेज का चयन कर लेते हैं तो उसके बाद कॉलेज की तरफ से कंफर्मेशन आती है कि आपका प्रमाणपत्र सही है। उसके बाद एक फीस जमा करने के लिए लिंक आता है और उस लिंक के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है।
क्यों हो रही है देरी
डीयू के एक अधिकारी का कहना है कि मेरिट आधारित ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पहली बार शुरू की गई है। इसलिए इसे समझने में लोगों को समय लग रहा है लेकिन यह समय आगे नहीं लगेगा। इसके अलावा कई कॉलेजों में इंटरनेट की समस्या या पोर्टल पर सब एक साथ काम कर रहे हैं तो वह भी धीमा हो जा रहा है। लेकिन यह सभी समस्याएं दूर कर ली जाएंगी।
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X