फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2020: last day for admission on the basis of first cut-off

DU Admission 2020: पहली कटऑफ से दाखिले का अंतिम दिन आज, छात्रों को इन दिक्कतों का करना पड़ा सामना

Wed, 14 Oct 2020 10:57 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 14 Oct 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
DU Admission 2020: last day for admission on the basis of first cut-off
DU Admission 2020

दिल्ली विश्वविद्यालय में पहली कटऑफ के जरिये दाखिला लेने का आज अंतिम दिन है। आज रात 12 बजे तक छात्र दाखिले के लिए कॉलेज व कोर्स का चुनाव कर सकते हैं। इसके अलावा 16 अक्टूबर तक चयनित कॉलेज की फीस भरने का समय दिया गया है। 

विज्ञापन


ऑनलाइन दाखिले में किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा ?
लगातार दो दिन से डीयू में दाखिला लेने वाले कई छात्रों को ऑनलाइन दाखिला करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई छात्र बेस्ट ऑफ फोर जोड़ने में परेशान हो रहे हैं तो कई को एडिशनल एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया नहीं समझ में आ रहा है। हालांकि डीयू ने सभी छात्रों की सुविधा के लिए अपनी वेबसाइट पर सभी कॉलेजों के नोडल ऑफिसर का नंबर दिया है। जहां पर कॉल कर छात्रों की समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन कुछ छात्रों का कहना है कि नोडल ऑफिसर फोन नहीं उठा रहे हैं और उनको आवेदन के बाद कंफर्मेशन में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


इसके अलावा छात्रों की यह शिकायत है कि जब वे कोर्स व कॉलेज का चयन कर लेते हैं तो उसके बाद कॉलेज की तरफ से कंफर्मेशन आती है कि आपका प्रमाणपत्र सही है। उसके बाद एक फीस जमा करने के लिए लिंक आता है और उस लिंक के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों हो रही है देरी 
डीयू के एक अधिकारी का कहना है कि मेरिट आधारित ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया पहली बार शुरू की गई है। इसलिए इसे समझने में लोगों को समय लग रहा है लेकिन यह समय आगे नहीं लगेगा। इसके अलावा कई कॉलेजों में इंटरनेट की समस्या या पोर्टल पर सब एक साथ काम कर रहे हैं तो वह भी धीमा हो जा रहा है। लेकिन यह सभी समस्याएं दूर कर ली जाएंगी।


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed