{"_id":"5ef0658e154b534f3d276f01","slug":"du-admission-2020-applications-started-in-du-s-cyber-security-and-law-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में साइबर सिक्योरिटी और लॉ कोर्स में भी आवेदन शुरू, 4 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय में साइबर सिक्योरिटी और लॉ कोर्स में भी आवेदन शुरू, 4 जुलाई तक करें आवेदन
Mon, 22 Jun 2020 01:54 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 22 Jun 2020 01:54 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विवि दाखिला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
Delhi University Admission 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पीजी और यूजी पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय ने एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए आवेदन की शुरुआत 20 जून से ही हो चुकी है। अभ्यर्थी 4 जुलाई तक विभिन्न पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं, विवि ने पीजी डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ में भी आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। खास बात है कि कोरोना वायरस की वजह से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए इस साल इस परीक्षा के लिए इंटरव्यू नहीं होगा।
विज्ञापन
डिप्लोमा इन साइबर सिक्योरिटी एंड लॉ पाठ्यक्रम में इस साल ईडब्ल्यूएस की सीटों को मिलाकर कुल 64 सीटों पर एडमिशन होगा। इस कोर्स में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग तथा ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क दो हजार रुपये है। जबकि एससी, एसटी, ईडब्लयूएस और पीडब्ल्यूडी विद्यार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 1500 रुपये रखा गया है। यह कोर्स दो सेमेस्टर का है और इसकी फीस 65 हजार रुपये के करीब है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-CTET admit card 2020: जल्द ही जारी होगा सीटीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र, ऐसे करें डाउनलोड
विज्ञापन
बता दें कि डीयू ने यूजी, पीजी, एमफिल और पीएचडी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन दाखिले के लिए अलग-अलग आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराये हैं। इसके लिए अभ्यर्थी डीयू की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। विद्यार्थी 9899179530, 9971155832, 9311307156, 9149002539, 8595760622, 9311380716 नंबरों पर फोन करके दाखिले संबंधि समस्या का समाधान पा सकते हैं। इसके साथ ही आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी मेल कर सकते हैं। ये मेल आईडी undergraduate2020@admission.du.ac.in और pg2020@admission.du.ac.in है।
इसे भी पढ़ें-NDA: वो पांच एनडीए अधिकारी जिन्होंने अपने शौर्य व पराक्रम से रचा इतिहास
कमेंट
कमेंट X