फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU Admission 2019 UG BA course with highest applicant on each seat, know last year cut-off

DU Admission 2019: इस कोर्स में हर सीट के लिए 367 दावेदार, देखें कट-ऑफ

Tue, 25 Jun 2019 04:42 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 25 Jun 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
DU Admission 2019 UG BA course with highest applicant on each seat, know last year cut-off
DU Admission 2019

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में इस वर्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून 2019 को पूरी हो चुकी है। इस बार स्नातक पाठ्यक्रमों की करीब 61 हजार सीटों के लिए 24 दिन चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत देशभर से करीब 3.70 लाख पंजीकरण हुए। इनमें से फीस के साथ करीब 2.60 लाख आवेदन जमा कराए गए। जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए फीस के साथ करीब 1.30 लाख फॉर्म जमा हुए।

विज्ञापन


हालांकि इस बार सबसे ज्यादा आवेदन बीए इंग्लिश ऑनर्स के लिए आये हैं। लेकिन अगर बात करें एक सीट पर सबसे ज्यादा दावेदारी वाले कोर्स की, तो वह बीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए हर सीट पर 367 दावेदार हैं।
विज्ञापन


बता दें कि बीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म दिल्ली विश्वविद्यालय के सिर्फ 7 कॉलेजों में चलाया जा रहा है। ये कॉलेज हैं - भारती कॉलेज, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स, कालिंदी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, एलएसआर और महाराजा अग्रसेन कॉलेज। इन कॉलेजों में बीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म की कुल 306 सीटें हैं। इन सीटों के लिए 1,12,233 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल क्या रहा था कट-ऑफ

पिछले साल इस कोर्स में सबसे ज्यादा कट-ऑफ 98.5 फीसदी दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में रहा था। न्यूनतम कट-ऑफ भारती कॉलेज में 92 फीसदी गया था।

हर सीट पर ज्यादा दावेदारों के मामले में बीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म के बाद बीए (ऑनर्स) सोशियोलॉजी और बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी कोर्सेज आते हैं। 

सबसे ज्यादा आवेदन वाले टॉप 10 कोर्सेज

  • बीए (ऑनर्स) इंग्लिश
  • बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस
  • बीए प्रोग्राम
  • बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स
  • बीए (ऑनर्स) हिस्ट्री
  • बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी
  • बीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म
  • बीए (ऑनर्स) सोशियोलॉजी
  • बीए (ऑनर्स) ज्योग्राफी
  • बीकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed