DU Admission 2019: इस कोर्स में हर सीट के लिए 367 दावेदार, देखें कट-ऑफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में इस वर्ष प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 जून 2019 को पूरी हो चुकी है। इस बार स्नातक पाठ्यक्रमों की करीब 61 हजार सीटों के लिए 24 दिन चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के तहत देशभर से करीब 3.70 लाख पंजीकरण हुए। इनमें से फीस के साथ करीब 2.60 लाख आवेदन जमा कराए गए। जबकि स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए फीस के साथ करीब 1.30 लाख फॉर्म जमा हुए।
हालांकि इस बार सबसे ज्यादा आवेदन बीए इंग्लिश ऑनर्स के लिए आये हैं। लेकिन अगर बात करें एक सीट पर सबसे ज्यादा दावेदारी वाले कोर्स की, तो वह बीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म है। इस कोर्स में प्रवेश के लिए हर सीट पर 367 दावेदार हैं।
बता दें कि बीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म दिल्ली विश्वविद्यालय के सिर्फ 7 कॉलेजों में चलाया जा रहा है। ये कॉलेज हैं - भारती कॉलेज, दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स, इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनॉमिक्स, कालिंदी कॉलेज, कमला नेहरू कॉलेज, एलएसआर और महाराजा अग्रसेन कॉलेज। इन कॉलेजों में बीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म की कुल 306 सीटें हैं। इन सीटों के लिए 1,12,233 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।
पिछले साल क्या रहा था कट-ऑफ
पिछले साल इस कोर्स में सबसे ज्यादा कट-ऑफ 98.5 फीसदी दिल्ली कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड कॉमर्स में रहा था। न्यूनतम कट-ऑफ भारती कॉलेज में 92 फीसदी गया था।
हर सीट पर ज्यादा दावेदारों के मामले में बीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म के बाद बीए (ऑनर्स) सोशियोलॉजी और बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी कोर्सेज आते हैं।
सबसे ज्यादा आवेदन वाले टॉप 10 कोर्सेज
- बीए (ऑनर्स) इंग्लिश
- बीए (ऑनर्स) पॉलिटिकल साइंस
- बीए प्रोग्राम
- बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स
- बीए (ऑनर्स) हिस्ट्री
- बीए (ऑनर्स) साइकोलॉजी
- बीए (ऑनर्स) जर्नलिज्म
- बीए (ऑनर्स) सोशियोलॉजी
- बीए (ऑनर्स) ज्योग्राफी
- बीकॉम
कमेंट
कमेंट X