फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DU 2019 Students rush for admission in colleges after second cutoff list released 

DU Admission 2019: दूसरी लिस्ट के लिए दाखिले की दौड़ शुरू

Thu, 04 Jul 2019 09:54 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 04 Jul 2019 09:54 AM IST
विज्ञापन
DU 2019 Students rush for admission in colleges after second cutoff list released 
DU Admission

दिल्ली विश्वविद्यालय में दूसरी कटऑफ जारी होने के बाद गुरुवार, 4 जुलाई 2019 से इस लिस्ट के लिए दाखिले की दौड़ शुरू हो चुकी है। दूसरी लिस्ट के लिए दाखिले की ये भागमभाग शनिवार, 6 जुलाई 2019 तक जारी रहेगी। दूसरी कटऑफ में कॉलेजों ने पाठ्यक्रमों के अनुसार 0.25 से 3 फीसदी तक की कमी की है। इस स्थिति में कैंपस और आउट ऑफ कैंपस कॉलेजों में विद्यार्थियों की भीड़ जुटने के आसार हैं।

विज्ञापन

डीयू में पहली कटऑफ लिस्ट के दाखिले सोमवार को खत्म हो गए थे। पहली लिस्ट में हाई कटऑफ के बावजूद राजनीति शास्त्र, भूगोल, इतिहास व बीए प्रोग्राम जैसे पाठ्यक्रमों में सीटें भर गई हैं। कुछ कॉलेजों में तो इन कोर्सेज की दूसरी कटऑफ तक जारी नहीं होगी। दूसरी लिस्ट में छात्रों के पास कैंपस कॉलेजों में कुछ कोर्सेज व आउट ऑफ कैंपस में लगभग सभी कॉलेजों में दाखिले के अवसर उपलब्ध रहेंगे। इस कटऑफ से अब शिफ्टिंग का दौर भी शुरू होगा। विद्यार्थी दूसरी कटऑफ में बेहतर कॉलेज व कोर्स में दाखिले की संभावना बनने पर पहला दाखिला रद्द कराएंगे, जिस कारण कुछ कॉलेजों में सीटें खाली होंगी।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को यह भी ध्यान रखना होगा कि इस कटऑफ में जिस भी कॉलेज के जिस भी कोर्स में दाखिला मिल रहा हो, वहां अपनी सीट पक्की कर लें। दरअसल, ह्यूमैनिटीज की सीटें काफी कॉलेजों में भर रही हैं। अगली लिस्ट का इंतजार महंगा पड़ सकता है। वजह है, कॉलेज तीसरी सूची में पहले उन्हें प्राथमिकता देंगे जिन्होंने दाखिले के लिए जगह बनाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - DU Admission 2019: जानें किन कॉलेजों कितनी सीटें हुईं फुल, कहां अब भी है मौका

कटऑफ शेड्यूल 
दूसरी कटऑफ के दाखिले            04 जुलाई से 06 जुलाई
तीसरी कटऑफ के दाखिले            09 जुलाई से 11 जुलाई
चौथी कटऑफ के दाखिले            15 जुलाई से 17 जुलाई
पांचवीं कटऑफ के दाखिले            20, 22, व 23 जुलाई

इसके आगे अन्य कटऑफ लिस्ट जरूरत पड़ने पर निकाली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed