DTE Karnataka Diploma Result: कर्नाटक डिप्लोमा सप्लीमेंट्री परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे करें ऑनलाइन चेक
DTE Karnataka Diploma 2025 Result: डीटीई कर्नाटक ने डिप्लोमा सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र अब अपने अंक देख सकते हैं। मार्कशीट में व्यक्तिगत व परीक्षा संबंधी सभी विवरण उपलब्ध हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
DTE Karnataka Diploma 2025 Result: कर्नाटक के तकनीकी शिक्षा विभाग (DTE) ने सी25 डिप्लोमा सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षाएं जून/जुलाई 2025 में आयोजित की गई थीं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट dtek.karnataka.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट और अंक देख सकते हैं।
BTELinx डिप्लोमा रिजल्ट 2025 btelinx.in और dtek.karnataka.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, तकनीकी परीक्षा बोर्ड द्वारा अप्रैल/मई 2025 में आयोजित विभिन्न डिप्लोमा सेमेस्टर परीक्षाओं के परिणाम 6 जून 2025 को घोषित किए जाने थे। अब परिणाम आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
मार्कशीट में दर्ज विवरण
मार्कशीट में निम्नलिखित जानकारियां शामिल हैं:
- छात्र का नाम
- रजिस्टर नंबर
- पाठ्यक्रम का नाम
- विषय/कोर्स कोड
- विषय/कोर्स का नाम
- प्राप्त अंक
- कुल अंक
- अधिकतम अंक
- परिणाम की स्थिति
- परिणाम घोषित होने की तिथि
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे मार्कशीट में दर्ज सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करें। किसी भी त्रुटि की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
ऐसे करें रिजल्ट चेक
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Examinations सेक्शन पर क्लिक करें।
- संबंधित डिप्लोमा परीक्षा लिंक का चयन करें।
- अपना कोर्स चुनें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
- Submit बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा।
- भविष्य के उपयोग के लिए पीडीएफ डाउनलोड कर सुरक्षित रखें।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट की प्रिंट कॉपी अवश्य रखें, ताकि आगे की शैक्षणिक या प्रशासनिक प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
कमेंट
कमेंट X