{"_id":"682ea4ab6ae63ac35e0e345c","slug":"dseu-introduces-40-new-courses-to-enhance-your-skills-alongside-job-opportunities-2025-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"DSEU: दिल्ली कौशल विश्वविद्यालय लेकर आ रहा है 40 नए कोर्स, नौकरी के साथ बढ़ाएं अपने हुनर, जानें नाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DSEU: दिल्ली कौशल विश्वविद्यालय लेकर आ रहा है 40 नए कोर्स, नौकरी के साथ बढ़ाएं अपने हुनर, जानें नाम
Thu, 22 May 2025 09:53 AM IST
शाहीन परवीन
रश्मि शर्मा
रश्मि शर्मा
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 22 May 2025 09:53 AM IST
सार
Delhi Skill and Entrepreneurship University: दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय नए सत्र से युवाओं के कौशल विकास को लेकर 40 नए पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। ये पाठ्यक्रम छात्रों को नौकरी के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepik
विस्तार
DSEU: अब नौकरी पेशा युवा काम के साथ-साथ अपने कौशल को भी बढ़ा सकेंगे। दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय शैक्षणिक सत्र 2025-26 से ऐसे ही कोर्स शुरू करने जा रहा है जो युवाओं की नौकरी में काफी उपयोगी होंगे। विवि जुलाई में शुरू होने वाले सत्र के लिए पीजी डिप्लोमा, यूजी व सर्टिफिकेट स्तर पर चालीस नए कोर्स शुरू करने जा रहा है। इनसे जहां युवाओं को अपने कौशल को बढ़ाने का अवसर मिलेगा बल्कि कुछ ऐसे भी पाठ्यक्रम हैं जो कि सांध्यकालीन कक्षाओं व वीकेंड में संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विवि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए दाखिला प्रक्रिया मई के अंत या जून की शुरुआत में होगी। कुलपति प्रो. अशोक कुमार नगावत ने बताया कि इस बार चार ऐसे प्रोग्राम सांध्यकालीन कक्षाओं या वीकेंड में होंगे। उन्होंने कहा कि कई कंपनियों के कार्यालय वीकेंड में बंद होते हैं। ऐसे में युवा इनका लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
सांध्यकालीन कक्षाओं का समय अभी तय नहीं किया गया है। प्रयास यह है कि इन्हें शाम 6 बजे के बाद शुरू किया जाए। चालीस पाठ्यक्रमों को विवि की बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट से मंजूरी मिल चुकी है। इनमें से कई ऐसे हैं जिन्हें नौकरी करने वाले युवाओं को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा है। इमरजिंग टेक्नोलॉजी में पांच वर्षीय इंटिग्रेटिड एमटेक भी शुरू किया जा रहा है। जिसमें डिप्लोमा, डिग्री, व ड्यूल डिग्री का लाभ मिलेगा। कई कोर्स ऐसे हैं जो कि दसवीं के बाद किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में पहले से ही 43 प्रोग्राम 22 परिसर में संचालित होते हैं। यह एक राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय है जो कि दिल्ली सरकार के अधीन आता है।
Trending Videos
कमेंट
कमेंट X