फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   DRDO Junior Research Fellow Recruitment 2022 CEPTAM invited Applications for JRF positions

DRDO Fellowship 2022: डीआरडीओ में फेलो बनने का मौका, जेआरएफ के लिए इस उम्र तक के उम्मीदवार करें आवेदन

Mon, 09 May 2022 07:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 09 May 2022 07:11 PM IST
सार

DRDO Fellowship : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में रिसर्च स्कॉलर्स के लिए सुनहरा मौका है। 

विज्ञापन
DRDO Junior Research Fellow Recruitment 2022 CEPTAM invited Applications for JRF positions
डीआरडीओ - फोटो : facebook.com/DPIDRDO

विस्तार

DRDO CEPTAM JRF Recruitment 2022: शोध एवं अनुसंधान के क्षेत्र में करिअर बनाने का ख्वाब देख रहे युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर आया है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) में रिसर्च स्कॉलर्स के लिए सुनहरा मौका है। डीआरडीओ की ओर से सेप्टम में नौकरी का मौका दिया जा रहा है। 

विज्ञापन

डीआरडीओ के सेंटर फॉर पर्सनेल टैलेंट मैनेजमेंट (CEPTAM) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन पत्र डीआरडीओ की आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर उपलब्ध है। 

विज्ञापन

 

DRDO Fellowship शानदार वेतन और भत्ते भी मिलेंगे

हालांकि, डीआरडीओ सेप्टम की फेलोशिप सिर्फ दो पदों के लिए है। जो उम्मीदवार सेप्टम में चयनित होंगे, उन्हें प्रति माह 31,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा, साथ ही सरकारी नियमों के अनुसार एचआरए और अन्य लाभ भी दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को CEPTAM, DRDO, मेटकाफ हाउस, सिविल लाइंस, नई दिल्ली-110054 में शोध एवं अनुसंधान कार्य के लिए तैनात किया जाएगा। 

RDO Fellowship के लिए चयन प्रक्रिया और शर्तें

आधिकारिक विज्ञापन में दी गई जानकारी के अनुसार, डीआरडीओ सेप्टम फेलोशिप के लिए उम्मीदवारों का चयन अंतरिम होगा और उनके दस्तावेजों और मूल प्रमाण-पत्रों के सत्यापन के बाद ही किया जाएगा। इसके अलावा जॉइनिंग के समय उम्मीदवार की योग्यता, डिसिप्लिन/ ब्रांच, अंकों के प्रतिशत या किसी निर्दिष्ट मानदंड को पूरा न करने के विवरण में कोई बेमेल पाए जाने पर उम्मीदवारी को खारिज कर दिया जाएगा। इसके अलावा किसी भी रूप में सिफारिश करने या करवाने वाले उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। 
 

विज्ञापन

DRDO Fellowship क्या है पात्रता मानदंड?

डीआरडीओ सेप्टम की फैलोशिप के लिए आवेदक उम्मीदवारों की आयु 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा शैक्षणिक योग्यता में निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रथम श्रेणी में बीई / बीटेक के साथ गेट / नेट स्कोर क्वालीफाई हो या फिर प्रथम श्रेणी में बीई या बीटेक डिग्री के साथ एमई / एमटेक डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं :- 

  1. कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी।
  2. कंप्यूटर विज्ञान और ऑटोमेशन इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी।
  3. कंप्यूटर विज्ञान / प्रौद्योगिकी और सूचना विज्ञान इंजीनियरिंग।
  4. कंप्यूटर विज्ञान और सिस्टम इंजीनियरिंग।
  5. कंप्यूटर विज्ञान और सूचना प्रौद्योगिकी।
  6. सूचान प्रौद्योगिकी।
  7. कंप्यूटर साइंस/ इंजीनियरिंग/ टेक्नोलॉजी।
  8. सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी।
  9. सूचना विज्ञान और इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी।
  10. कंप्यूटर और संचार इंजीनियरिंग।
  11. कंप्यूटर नेटवर्किंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed