फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   DRDO Apprentice 2025: Job opportunity in DRDO for graduates! Recruitment for 150 posts, applications started

DRDO Apprentice 2025: स्नातक के लिए डीआरडीओ में नौकरी का मौका! 150 पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू

Thu, 10 Apr 2025 01:44 PM IST
शिवम गर्ग जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 10 Apr 2025 01:44 PM IST
सार

DRDO Apprentice Recruitment 2025: इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 150 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 8 मई 2025 तय की गई है।

विज्ञापन
DRDO Apprentice 2025: Job opportunity in DRDO for graduates! Recruitment for 150 posts, applications started
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

DRDO Apprentice Recruitment 2025: अगर आप भी डीआरडीओ में अप्रेंटिसशिप करना चाहते हैं तो आपके लिए एक शानदार मौका है। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) के गैस टरबाइन रिसर्च एस्टेब्लिशमेंट (GTRE) ने शैक्षणिक वर्ष 2025 के लिए अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का एलान किया है। तकनीकी और गैर-तकनीकी क्षेत्रों में करियर की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है।

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 8 मई 2025 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को NATS की आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा।

विज्ञापन

कुल 150 पद पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत डीआरडीओ में अप्रेंटिस के कुल 150 पद भरे जाएंगे। डीआरडीओ द्वारा जारी किए गए आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 23 मई 2025 को प्रकाशित की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को 12 महीने तक अप्रेंटिस करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिक्त पदों का विवरण

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (इंजीनियरिंग): 75 पद
  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनी (नॉन इंजीनियरिंग): 30 पद
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस ट्रेनी: 20 पद
  • आईटीआई अप्रेंटिस ट्रेनी: 25 पद

शैक्षणिक योग्यता-आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को स्नातक (इंजीनियरिंग - बीई / बी.टेक), स्नातक (गैर इंजीनियरिंग बी.कॉम. / बी.एससी. / बी.ए / बीसीए, बीबीए), डिप्लोमा और आईटीआई पास होना चाहिए। इसके अलावा हर एक पद के लिए उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अगल है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें।

वहीं उम्मीदवारों की आयु 18 वर्ष से लेकर 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

हर महीने कितना स्टाईपेंड मिलेगा?

  • ग्रेजुएट अप्रेंटिस (BE/B.Tech/B.Com/BA/BBA/BCA): 9000 रुपये
  • डिप्लोमा अप्रेंटिस: 8000 रुपये
  • आईटीआई अप्रेंटिस: 7000 रुपये

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nats.education.gov.in पर जाएं।  
  • होमपेज पर दिए गए "Apprentice Registration" लिंक पर क्लिक करें।  
  • आवश्यक जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन करें।  
  • लॉग इन कर फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।  
  • जानकारी की पुष्टि करें और सबमिट करें।  
  • फॉर्म डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed