नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2021 की मार्च सत्र की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्रों को जेईई एनटीए वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालने के बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा। किसी भी छात्र को अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजे जाएंगे। बता दें कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा यानी जेईई मेन 2021 परीक्षा का दूसरा चरण 15 मार्च से शुरू होगा। अभ्यर्थी मार्च सत्र के लिए अपने प्रवेश पत्र jeemain.nta.nic.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2021 के पहले चरण की परीक्षा फरवरी में हुई थी।पहले चरण की परीक्षा 23 से 26 फरवरी, 2021 को हुई थी। इसके बाद दूसरा सत्र 15 से 18 मार्च तक, तीसरा सत्र 27 से 30 अप्रैल तक और चौथा सत्र 24 से 28 मई, 2021 तक आयोजित किए जाएंगे। अगले चरणों की भी परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पारी सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पारी की परीक्षा 03 से 06 बजे तक आयोजित की जाएगी। दूसरे सत्र की परीक्षा को लेकर कई प्रकार के विशेष इंतजाम किए गए हैं। छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा और नकल रोकने के लिए विशेष बंदोबस्त किए गए हैं। इनकी जानकारी अगली स्लाइड में दी गई है।
जेईई मेन 2021: मार्च सत्र के लिए प्रवेश पत्र जारी, परीक्षा केंद्रों पर इस बार ये हैं इंतजाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मार्च 2021 में होने वाली जेईई मेन परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 मार्च को खत्म हुई थी। इससे पहले जेईई मेन 2021 परीक्षा के मार्च सत्र के लिए आवेदन की आखिरी तारीख छह मार्च रखी गई थी, जिसे 10 मार्च तक के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। एनटीए प्रबंधन के मुताबिक, छात्रों को जेईई मेन 2021 में चार बार संयुक्त प्रवेश परीक्षा देने का मौका मिल रहा है। इसके तहत पहले यानी फरवरी सत्र की प्रवेश परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। छात्र अधिक जानकारी के लिए एनटीए वेबसाइट jeemain@nta.ac.in पर लॉग इन कर सकते हैं। एनटीए की ओर से छात्रों की सुविधा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए तीन लिंक दिए गए हैं। तीनों ही लिंक के जरिये प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकते हैं।
30 छात्रों पर एक जैमर और 150 पैरामीटर से फुलप्रूफ
हाईटेक मुन्नाभाई से परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने के लिए एनटीए 40 हजार जैमर व आठ हजार से अधिक सीसीटीवी का प्रयोग कर रही है। परीक्षा में 30 छात्रों पर एक जैमर होगा। इसके अलावा केंद्र में परीक्षा शुरू करने से पहले सिक्योरिटी और इंटरनेट थ्रेट भी जांचा जाएगा। उधर, एनटीए मुख्यालय में सर्वर रूम, निगरानी रूम, पर्यवेक्षक रूम आदि का निरीक्षण करेंगे। एनटीए 150 पैरामीटर पर आधारित परीक्षा में देश के विभिन्न सेंटर में प्रश्न पत्र भेजने में इंटरनेट का प्रयोग नहीं करेगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित तो है पर ऑनलाइन नहीं। प्रश्न पत्र सेंटर में पहुंचने के बाद किस परीक्षार्थी के लॉग इन से लेकर प्रश्न कितनी बार खोला गया, इसकी जानकारी होगी।
कमरे में शिक्षक नहीं घूमेंगे
सामाजिक दूरी के चलते परीक्षा केंद्र में परीक्षा नियंत्रक स्टाफ कमरे के अंदर छात्रों के बीच नहीं घूमेंगे। वे दूर बैठकर छात्रों की निगरानी करेंगें। 50 फीसदी कर्मी ही क्लासरूम के अंदर होंगे। बाकी अन्य सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के माध्यम से छात्रों पर नजर रखेंगे। यदि कोई छात्र परीक्षा नियंत्रक या ड्यूटी में तैनात शिक्षक की किसी प्रकार की मदद चाहता होगा तो सामाजिक दूरी के साथ हैंड सेनेटाइज करने के बाद ही वह छात्र तक पहुंच सकेंगे।
महत्वपूर्ण बिंदु
- मुंह पर मास्क और हाथों में दस्ताने पहनने होंगे।
- पारदर्शी पीने के पानी की बोतल ला सकेंगे।
- 50 एमएल का निजी हैंड सेनेटाइजर लाने की अनुमति होगी। बोतल पारदर्शी होनी चाहिए।
- नकल रोकने के लिए मेटल डिटेक्टर से छात्रों की जांच होगी। इसलिए वे किसी भी प्रकार की धातु आदि से बने उत्पाद को अपने साथ न लाएं। मेटल डिटेक्टर दूर से जांच करेगा, इस दौरान छात्र के सीधे संपर्क में कोई नहीं होगा।
- परीक्षा से संबंधित दस्स्तावेज एडमिट कार्ड, सरकार द्वारा अधिकृत फोटो पहचान पत्र आदि।
- परीक्षा केंद्र की दीवारों, टेबल-कुर्सी, कंप्यूटर, पंखों को परीक्षा शुरू होने से पहले भी सेनेटाइज किया जाएगा।
- कॉरिडोर में रूम नंबर बड़े अक्षरों में लिखे होंगे, ताकि छात्र को तलाशने में परेशानी न हो।
- परीक्षा केंद्र में ब्लूटूथ, वाई-फाई की जांच होगी। इसके बाद एनटीए जैमर का प्रयोग करेगा।
- एक कमरे में 12 छात्र होंगे। एक छात्र के बीच दो कंप्यूटर खाली रहेंगे।
कमेंट
कमेंट X