फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Direct selection of successful candidates in NET examination in National Fellowship

नेट परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का राष्ट्रीय फेलोशिप में सीधे होगा चयन

Sun, 29 Dec 2019 01:18 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sun, 29 Dec 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Direct selection of successful candidates in NET examination in National Fellowship
सांकेतिक तस्वीर

नेट परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का अब नेशनल फेलोशिप में सीधे चयन होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस संदर्भ में नियमों में बदलाव किया है। इसी के तहत जून 2019 में आयोजित नेट परीक्षा में सफल 890 एससी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया गया है और इनके नाम की सूची भी जारी की गई है। आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से नए नियम के संबंध में देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन


उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के नए नियमों के तहत इस सूची को जारी किया गया है। फेलोशिप का लाभ पाने वाले छात्रों को नए नियमों के तहत फेलोशिप राशि मिलेगी। नए नियम के मुताबिक, फेलोशिप प्रदान करने के लिए यूजीसी नेट, जेआरएफ और सीएसआईआर-नेट जेआरएफ परीक्षा को आधार पर बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई करने वाले इन उम्मीदवारों को संशोधित रकम के आधार पर फेलोशिप मिलेगी। इसके तहत जेआरएफ में 31 हजार रुपये प्रति माह और एसआरएफ में 35 हजार रुपये मिलेंगे। उम्मीदवारों को बढ़ी हुई फेलोशिप राशि का लाभ एक जनवरी 2019 से मिलेगा। आयोग के मुताबिक, कुल दो हजार छात्रों को इस फेलोशिप का लाभ मिलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed