Ragging in DU: रैगिंग के आरोपी 21 छात्र निष्कासित, चार हिरासत में लिए; खौफ में बिल्डिंग से कूद गया था छात्र
Dibrugarh University Ragging Case : डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय रैगिंग मामला में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विश्वविद्यालय ने रैगिंग में कथित संलिप्तता के लिए आरोपी 21 छात्रों को निष्कासित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Dibrugarh University Ragging Case : डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय रैगिंग मामला में विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार कार्यालय ने जूनियर छात्रों की रैगिंग में कथित संलिप्तता के लिए आरोपी 21 छात्रों को निष्कासित कर दिया है। उधर, पुलिस ने चार आरोपी छात्रों को हिरासत में लिया था, इनमें एक मुख्य आरोपी निरंजन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले, असम के मुख्यमंत्री ने रैगिंग का मामला सामने आने पर गहरी नाराजगी जताई थी और विश्वविद्यालय को रैगिंग के प्रति सख्ती से निपटने का निर्देश दिया था। वहीं, राज्य के शिक्षा मंत्रीर रनोज पेगु ने कहा कि ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने पुलिस को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
बचने के लिए छात्रावास की इमारत से छलांग लगाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, असम में डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के एम कॉम प्रथम सेमेस्टर के छात्र आनंद सरमा ने रैगिंग से बचने के लिए छात्रावास की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी। विश्वविद्यालय के छात्रावास के कुछ छात्रों द्वारा आनंद सरमा को कथित रूप से शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। प्रताड़ित किए जाने के डर से घबराकर आनंद ने रैगिंग से बचने के लिए छात्रावास की इमारत से छलांग लगा दी। जिससे उसे काफी चोटें आईं। उसे गंभीर हालत में शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रैगिंग, लूट और हत्या के प्रयास में एक गिरफ्तार, तीन हिरासत में
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 120बी/341/395/307/143 के तहत एफआईआर दर्ज की है। शहर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रैगिंग, लूट और हत्या के प्रयास में एक आरोपी निरंजन ठाकुर की गिरफ्तारी हुई है जबकि तीन अन्य को हिरासत में लिया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय की ओर से अब तक 21 छात्रों को निष्कासित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले पीड़ित छात्र को शारीरिक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित किए जाने की बात भी सामने आई है।
कमेंट
कमेंट X