UP NEET UG 2022: उत्तर प्रदेश नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे दौर का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें सीट आवंटन
UP NEET UG Counselling 2022 Seat Allotment Result: चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे दौर का सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP NEET UG Counselling 2022 Seat Allotment Result: चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी नीट यूजी सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। सीट आवंटन परिणाम पहले गुरुवार, 24 नवंबर को जारी होने वाला था, उसे स्थगित कर दिया गया था और अब शुक्रवार, 25 नवंबर, 2022 को जारी किया गया है।
उम्मीदवार चिकित्सा शिक्षा महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश (DGME UP) की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in और upneet.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना और आवंटन परिणाम देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने राउंड 2 के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे नीचे दिए गए इन सरल चरणों का अनुसरण करके परिणाम देख सकते हैं।
UP NEET UG Counselling सीट अलॉटमेंट रिजल्ट कैसे करें चेक?
-
डीजीएमई यूपी की आधिकारिक वेबसाइट dgme.up.gov.in पर जाएं। -
होम पेज पर उपलब्ध यूपी नीट यूजी सीट अलॉटमेंट रिजल्ट फॉर राउंड 2 लिंक पर क्लिक करें। -
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें। -
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। -
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें। -
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
कमेंट
कमेंट X