{"_id":"5ed43ecb8ebc3e9042045e08","slug":"demand-from-all-engineering-and-management-colleges-of-aicte-do-not-increase-tuition-fees","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआईसीटीई की सभी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों से मांग, कहा-ट्यूशन फीस न बढ़ाएं","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एआईसीटीई की सभी इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों से मांग, कहा-ट्यूशन फीस न बढ़ाएं
Mon, 01 Jun 2020 05:03 AM IST
श्रीधर मिश्रा
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Mon, 01 Jun 2020 05:03 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने सभी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और होटल मैनेजमेंट कॉलेजों से शैक्षणिक सत्र 2020-21 में ट्यूशन फीस न बढ़ाने की मांग की है। एआईसीटीई ने सभी तकनीकी कॉलेज प्रबंधन को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि लॉकडाउन के चलते आम लोगों की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। इसके अलावा फीस जमा करने के लिए अभिभावकों को समय देने का भी आग्रह किया है।
विज्ञापन
इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मांग पर आईआईटी, एनआईटी और आईआईआईटी ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 में ट्यूशन फीस नहीं बढ़ाने का फैसला लिया था। अब एआईसीटीई की मांग पर तकनीकी कॉलेज भी छात्रों को राहत दे सकते हैं।
विज्ञापन
फीस तो देनी होगी पर एकमुश्त नहीं
एआईसीटीई ने साफ किया है कि तकनीकी कॉलेजों के छात्रों को फीस तो देनी होगी पर एकमुश्त नहीं। कुछ छात्रों को भ्रम हुआ है कि एआईसीटीई ने फीस न देने को कहा है, जबकि ऐसी बात नहीं है। कॉलेज प्रबंधन अभिभावकों को फीस देने का पर्याप्त समय देगा। क्योंकि कई अभिभावक शिक्षा लोन लेते हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते शिक्षा लोन के लिए कागजी कार्रवाई पूरी करना मुश्किल है। इसलिए उन्हें पर्याप्त समय दिया जाए।
विज्ञापन
इस मामले पर एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्रबुद्धे ने कहा, "तकनीकी कॉलेज प्रबंधन से ट्यूशन फीस न बढ़ाने की मांग का मकसद अभिभावकों को राहत दिलाना है। कोरोना महामारी के कारण अभिभावकों की आर्थिक हालात ठीक नहीं है। कॉलेजों को फीस जमा कराने के लिए और वक्त देने का भी आग्रह किया है।"
कमेंट
कमेंट X