फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Demand for ITM students is increasing rapidly in the corporate world

ITM : कॉरपोरेट जगत में तेजी से बढ़ रही है आईटीएम के छात्रों की मांग, 10.50 लाख रुपये तक के पैकेज पर चयन

Fri, 03 Sep 2021 07:43 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 03 Sep 2021 07:43 PM IST
सार

आईटीएम ने अपनी दूरदर्शिता व आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण न सिर्फ बेहतरीन शिक्षण को जारी रखा, बल्कि यहां के छात्रों का चर्चित कंपनियों में प्लेसमेंट भी कराया। छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए 3 डेडीकेटेड सर्वर, खुद का मोबाइल एप आदि का निर्माण कराया।

विज्ञापन
Demand for ITM students is increasing rapidly in the corporate world
ITM : इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, देहरादून - फोटो : ITM dehradun

विस्तार

देहरादून में स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने कोरोना की चुनौतियों का सामना करते हुए उच्च शिक्षा के एक आधुनिकतम और सबसे तेज गति से शिक्षण के नए तरीकों का इस्तेमाल कर अपनी एक अलग पहचान स्थापित की है। लॉकडाउन के दौरान सुविधाजनक एप का इस्तेमाल कर आईटीएम ने ऑनलाइन शिक्षा पूरी कराई और साथ ही साथ सभी पाठ्यक्रमों को ऑनलाइन माध्यम से पूरी तरह प्रायोगिक भी बनाया। आईटीएम की प्लेसमेंट सेल ने इस विपरीत समय में भी बायजू, टीसीएस, विप्रो, ऐमज़ॉन, एडप्रो, इंडिगो एयरलाइंस, आईसीआईसीआई बैंक, एफएम-रेडियो जैसी अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियों में विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक प्लेसमेंट भी कराया है।

विज्ञापन


पिछले लगभग 18 महीनों में कोरोना की वैश्विक महामारी के चलते जहां एक ओर हम सभी का जीवन, व्यवसाय और नौकरियां सबकुछ बुरी तरह प्रभावित हुआ, वहीं दूसरी ओर आईटीएम ने अपनी दूरदर्शिता व आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण न सिर्फ बेहतरीन शिक्षण को जारी रखा, बल्कि यहां के छात्रों का चर्चित कंपनियों में प्लेसमेंट भी कराया। छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए तीन डेडीकेटेड सर्वर, खुद का मोबाइल एप आदि का निर्माण कराया।
विज्ञापन


आईटीएम देहरादून के संस्थापक और चेयरमैन निशांत थपलियाल का कहना है कि आईटीएम चाहता है कि अभिभावक इस बात को लेकर पूर्ण रूप से संतुष्ट हो कि उन्होंने अपने बच्चों को एक अच्छे संस्थान में प्रवेश दिलाया है और बच्चे की पढ़ाई पर उन्होंने जो भी निवेश किया है वो उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक अच्छी नींव साबित हो। साथ ही साथ अभिभावक यह भी देखें कि आईटीएम में पढ़ाई करने के बाद उनके बच्चे में कितना बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थपलियाल ने आगे कहा कि हम भविष्य का आकलन कर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में धीरे-धीरे बहुत ही मजबूत कदम रख रहे हैं। हम लगातार बड़ी-बड़ी कंपनियों से समझौते कर रहे हैं ताकि विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम की पढ़ाई के दौरान ही रोजगार के प्रति निश्चिंत हो जाएं और उसे पढ़ाई के साथ साथ अच्छी कंपनियों में रोजगार के समुचित अवसर मिल सके, जिससे वह अपने ज्ञान और कौशल का प्रदर्शन कर सकें। जब वह पढ़ाई पूरी करें तो उसके पास कम से कम दो बड़ी कंपनियों के ऑफर लेटर मौजूद हों। यहां पर विद्यार्थियों को अपना स्टार्टअप शुरू करने के लिए सही प्रेरणा व मार्गदर्शन भी दिया जाता है।

आईटीएम, देहरादून में एडमिशन व अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें-www.itmddn.com



आईटीएम की रजिस्ट्रार ने बताया कि हमारे यहां से अच्छी शिक्षा ग्रहण कर निकलने वाले छात्र तेजी के साथ बड़ी-बड़ी कंपनियों में रोजगार पा रहे हैं। यह छात्र छात्राएं विगत 22 वर्षों से आईटीएम कॉलेज का नाम ऊंचा कर रहे हैं और साथ ही साथ जिन कंपनियों में यह काम कर रहे हैं उन कंपनियों को भी आगे ले जाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि आईटीएम कॉलेज विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान कर रही है जिसकी वजह से यह सभी विद्यार्थी कंपनियों की आवश्यकता पर खरे उतर रहे हैं। आईटीएम का शैक्षणिक पाठ्यक्रम इस तरह से तैयार किया गया है ताकि यहां पढ़ने वाले छात्र कंपनियों की वर्तमान जरूरतों को पढ़ाई के दौरान ही समझकर उस पर खरे उतर सकें।



यहां पर प्लेसमेंट के लिए आने वाले कंपनियों के प्रतिनिधियों का कहना है कि अमूमन वह लोग जहां भी कैंपस प्लेसमेंट के लिए जाते हैं वहां के विद्यार्थियों को वह समझ और क्या करना है कैसे करना है पता नहीं होता। लेकिन आईटीएम, देहरादून के छात्र- छात्राओं को अच्छी तरह से यह पता रहता है कि इंटरव्यू में सवालों के जवाब कैसे देने हैं। यहां के छात्र छात्राओं को इंटरव्यू के लिए प्रशिक्षित किया जाता है, जिससे वे इंटरव्यू के लिए पहले से ही तैयार होते हैं।


आईटीएम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि जब बात विद्यार्थियों के भविष्य की हो तो वह किसी भी चीज से समझौता नहीं करते। छात्रों को अच्छी व्यावसायिक और व्यवहारिक शिक्षा देने के लिए आईटीएम कटिबद्ध है। फिर चाहे उनके चुने गए कोर्स बीबीए, बीसीए, बीएससी-आईटी, एमएससी-आईटी, बी.लिव., एम.लिव., बैचलर इन होटल मैनेजमेंट, डिप्लोमा इन होटल मैनेजमेंट, बी.ए इन मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म, बीएससी-एनिमेशन, बीकॉम (ऑनर्स), बीकॉम विद कंप्यूटराइज्ड अकाउंटिंग जैसे विषयों में केंद्रीय विश्वविद्यालय या राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय से संबद्ध होकर डिग्री प्रदान करने की हो या विद्यार्थियों को कैंपस टू कॉरपोरेट की ट्रेनिंग प्रदान कर विद्यार्थियों को पढ़ाई के दौरान ही कॉर्पोरेट जगत का एक्सपोजर देने का हो।



आईटीएम देहरादून ने सिर्फ अच्छी पढ़ाई और अच्छे प्लेसमेंट में ही नहीं बल्कि खेल जगत में भी अपनी एक अलग पहचान बनाई है। हमारे अचीवमेंट रूम में लगी हुई ट्रॉफी, गोल्ड मेडल और जीते हुए ढेर सारे कप इस कहानी को बयां करते हैं कि आईटीएम ने जिला स्तर पर विश्वविद्यालय स्तर पर फुटबॉल क्रिकेट बैडमिंटन जैसे अनेक खेलों में भी अपनी लीडरशिप को साबित किया है यानी पढ़ाई के साथ-साथ, यहां पर विद्यार्थी अपने खेल को भी एक नया आयाम और एक नई ऊंचाई दे सकता है। इन सभी मायनों में आईटीएम देहरादून ने दूसरे सभी इंस्टीट्यूट और विश्वविद्यालयों के लिए एक बड़ा उदाहरण पेश किया है|

यदि आईटीएम देहरादून के इस मॉडल को दूसरे संस्थान भी अपनाएं तो निश्चित तौर पर सिर्फ देहरादून या उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि पूरे भारत की प्रोफेशनल एजुकेशन देने के क्षेत्र में एक क्रांतिकारी परिवर्तन हो सकता है| यह सभी चीजें आईटीएम देहरादून को दूसरे सभी शिक्षण संस्थानों से अलग और विशेष बनातीं है। 

आईटीएम, देहरादून में एडमिशन व अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें- https://www.itmddn.com/ 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed