फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University will close the option to accept the allotted seats in DU CSAS round two allotment today

DU Admission 2022: डीयू सीएसएएस राउंड टू में आवंटित सीटों को स्वीकार करने का आज आखिरी मौका , जल्दी करें छात्र

Tue, 01 Nov 2022 09:35 AM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Tue, 01 Nov 2022 09:35 AM IST
सार

DU issued CSAS Round 2 Seat Allocation Result: दिल्ली विश्वविद्यालय आज 1 नवंबर को कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (सीएसएएस) के तहत दूसरे दौर के सीट आवंटन को स्वीकार करने का विकल्प बंद कर देगा।

विज्ञापन
Delhi University will close the option to accept the allotted seats in DU CSAS round two allotment today
DU - फोटो : social media

विस्तार

DU Admission 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय आज, 1 नवंबर शाम 4:59 बजे के बाद डीयू सीएसएएस राउंड टू अलॉटमेंट में आवंटित सीटों को स्वीकार करने का विकल्प बंद कर देगा। यदि उम्मीदवार दी गई समय सीमा के भीतर अपनी सीटों को नहीं स्वीकार करते हैं तो डीयू सीट आवंटन रद्द कर दिया जाएगा।  दिल्ली विश्वविद्यालय ने 31 अक्तूबर को यूजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए डीयू की दूसरी मेरिट सूची 2022 की घोषणा की थी। डीयू दूसरी सीट आवंटन सूची 2022 डीयू सीएसएएस की आधिकारिक वेबसाइट - ugadmission.uod.ac.in या du.ac.in पर उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

 

DU UG Admission 2022: 10 नवंबर को डीयू तीसरी मेरिट सूची
एक बार किसी विशेष दौर में सीट आवंटित होने के बाद, उम्मीदवारों को समय सीमा से पहले सीट स्वीकार करनी होगी। कॉलेज फिर उम्मीदवार की पात्रता और अपलोड किए गए दस्तावेजों का सत्यापन करेगा। डीयू यूजी के आवेदन 31 अक्तूबर को दूसरी मेरिट सूची के खिलाफ कॉलेज द्वारा स्वीकृत किए जाएंगे और 2 नवंबर को शाम 5 बजे बंद हो जाएंगे। उम्मीदवारों को 3 नवंबर तक ऑनलाइन प्रवेश शुल्क का भुगतान करना होगा। डीयू की पहली मेरिट सूची 2022 19 अक्तूबर को प्रकाशित हुई थी। जिन उम्मीदवारों ने पहली सीट आवंटन में प्रवेश लिया था, उनमें से लगभग 60 प्रतिशत ने अपने उच्च 'कार्यक्रम' में अपग्रेड का विकल्प चुना है। CUET UG परीक्षा में उम्मीदवार के स्कोर के आधार पर ही DU मेरिट लिस्ट तैयार की जा रही है। खाली सीटों के लिए डीयू तीसरी मेरिट सूची 10 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

DU UG Admission 2022: 11,649 उम्मीदवारों ने किया अपग्रेड
वहीं, कुल 33 हजार 739 उम्मीदवारों ने अपग्रेड कोर्स और कॉलेज के विकल्प चयन को प्राथमिकताओं में रखा था। जिनमें से लगभग 11,649 उम्मीदवारों की वरीयता को दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा अपग्रेड सेकंड राउंड के अलॉटमेंट में स्वीकार किया गया है।  इसके अलावा, दिल्ली विश्वविद्यालय ने सीएसएएस के दूसरे दौर के कॉलेज और कोर्स आवंटन में 8,133 नए उम्मीदवारों के आवेदन भी स्वीकार किए हैं, जबकि 1,868 से अधिक उम्मीदवारों के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed