DU Admission 2021: कुलपति का बड़ा बयान, 15 जुलाई से शुरू होगी दाखिले की प्रक्रिया, यह होगा आधार
दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 15 जुलाई के आसपास दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी बोर्डों (राज्य और सीबीएसई) के छात्रों को समान महत्व दिया जाएगा। - कुलपति पीसी जोशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश हमेशा से ही बारहवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाता है। इस साल भी कोरोना महामारी को देखते हुए मेरीट के आधार पर ही दाखिला दिया जाएगा। यह जानकारी दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति पीसी जोशी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को दी है। बता दें कि अभी तक यह कयास लगाए जा रहे थे कि इस वर्ष दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश परीक्षा के जरिए दाखिला दिया जाएगा। किंतु सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रद्द होने के बाद डीयू ने भी दाखिला प्रक्रिया को स्पष्ट कर दिया है।
So far we've admitted students on a merit basis. This year too, in view of COVID, we will admit students on the basis of marks they receive from boards, be it CBSE or other boards. Delhi University will release merit (list) using those marks: DU Vice-Chancellor Professor PC Joshi pic.twitter.com/osXj9AKjNd
— ANI (@ANI) June 3, 2021विज्ञापन
15 जुलाई से शुरू हो सकते हैं दाखिले
कुलपति ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा 15 जुलाई के आसपास दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। सभी बोर्डों (राज्य और सीबीएसई) के छात्रों को समान महत्व दिया जाएगा। बोर्ड के नतीजे घोषित होते ही प्रवेश प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। लेकिन पिछले वर्षों के विपरीत इस साल प्रक्रिया पूरी होने में देरी होगी।
Delhi University will begin its registration process around July 15 this year, and students from all boards (state & CBSE) will be given equal importance: DU Vice-Chancellor Professor PC Joshi
— ANI (@ANI) June 3, 2021
भविष्य में प्रवेश के लिए देनी होगी परीक्षा
As per New Education Policy, Central Universities Common Entrance Test (CUCET) at undergraduate level can be implemented by National Testing Agency, but it will depend on COVID situation. In future, CUCET will be conducted surely: DU VC on entrance test by central universiites
— ANI (@ANI) June 3, 2021
कमेंट
कमेंट X