{"_id":"5ef490528ebc3e43034b1684","slug":"delhi-university-school-of-open-learning-admit-cards-have-been-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU SOL Admit Card 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने ओपन बुक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
DU SOL Admit Card 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने ओपन बुक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड किए जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Thu, 25 Jun 2020 05:23 PM IST
अवधेश कुमार
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजूकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: अवधेश कुमार
Updated Thu, 25 Jun 2020 05:23 PM IST
विज्ञापन
delhi university
दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL ) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन्हें आधिकारिक वेबसाइट sol.du.ac.in पर जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों को इन परीक्षाओं में उपस्थित होना है वह इस वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि यह परीक्षाएं एक जुलाई 2020 से निर्धारित हैं। जबकि आखिरी परीक्षा 27 जुलाई 2020 को आयोजित की जाएगी। वहीं विश्वविद्यालय द्वारा पीजी परीक्षा के लिए भी एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।
बता दें कि एडमिट कार्ड केवल वही उम्मीदवार डाउनलोड कर सकते हैं जिन्होंने सही विवरण के साथ आवेदन पत्र भरा है और साथ ही आवेदन शुल्क का सही से भुगतान किया है। मालूम हो कि उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र पर आवश्यक पहचान प्रमाण पत्रों के साथ अपने एडमिट कार्ड को ले जाना अत्यंत अनिवार्य होता है। ऐसा नहीं होने पर उनकी उम्मीदवारी को स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए रद्द कर दिया जाएगा। इसलिए जरूरी है कि समय रहते दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लिया जाए।

कमेंट
कमेंट X