DU Colleges Reopen: कल से खुल जाएंगे दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी कॉलेज, छात्रों के लिए विशेष निर्देश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक संक्रामक महामारी कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने और विद्यार्थियों को संक्रमण बचाने के लिए लॉकडाउन के दौरान बंद किए गए दिल्ली विश्वविद्यालय यानी डीयू के कॉलेज फिर से खुलने वाले हैं। इसके लिए दिल्ली विश्वविद्यालय ने अधिसूचना और गाइडलाइन जारी कर दी हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपनी नई अधिसूचना और गाइडलाइन में घोषणा की है कि विश्वविद्यालय के कॉलेज, अध्ययन केंद्र और विभाग सोमवार, 01 फरवरी से ऑफलाइन कक्षाओं के लिए फिर से खुलेंगे।
Notification regarding functioning of
— University of Delhi (@UnivofDelhi) January 30, 2021
colleges... pic.twitter.com/qLybnrexar
हालांकि, दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार फिलहाल केवल अंतिम वर्ष के छात्र परिसर में कक्षाओं के लिए आ जा सकेंगे। डीयू के कथनानुसार, अंतिम वर्ष के छात्र छोटे समूहों में के लिए अपने कॉलेजों, केंद्रों और विभागों अपनी प्रयोगशालाओं, प्रैक्टिकल, कौशल विकास, पुस्तकालय और संबंधित गतिविधियों में भाग ले सकते हैं। जबकि विश्वविद्यालय प्रशासन केसिभी अधिकारी, कर्मचारी 1 फरवरी से 100 प्रतिशत संख्या के साथ पूरी क्षमता से कार्य करेगा।
हालांकि, यह कहा गया है कि संबंधित अनुभाग अधिकारी या यूनिट हेड कर्मचारियों के आने-जाने के समय की योजना बना सकता है ताकि प्रवेश और निकास बिंदुओं पर एक ही समय भीड़ को टाला जा सके। दिल्ली विश्वविद्यालय को फिर से खोलने की तारीख की घोषणा करते हुए, डीयू ने कहा है कि विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों, केंद्रों और विभागों को फिर से खोलने और छोटे-छोटे बैच में अंतिम वर्ष के छात्रों को कॉलेज और विश्वविद्यालय आने की अनुमति देने के प्राचार्य, निदेशक और विभाग प्रमुख निर्णय कर सकेंगे।
दिल्ली विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देश और केंद्रीय गृह मंत्रालय एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी कोविड प्रोटोकॉल एवं मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करने का निर्देश दिया है। गौरतलब है कि देश के अधिकांश स्कूल और उच्च शिक्षण संस्थान 01 फरवरी से शिक्षण-शिक्षण प्रक्रिया को जारी रखने के लिए ऑफलाइन कक्षाएं फिर से शुरू कर रहे हैं। संस्थान में उन्हें कम से कम छह फीट की शारीरिक दूरी, फेस मास्क का उपयोग, बार-बार हाथ धोने और श्वसन शिष्टाचार का पालन करने जैसे खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढंकना है आदि निर्देश दिए गए हैं।
कमेंट
कमेंट X