{"_id":"5b27c2f14f1c1b264d8b7292","slug":"delhi-university-first-cut-off-list-release","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की पहली कटऑफ लिस्ट, एडमिशन के दौरान यह दस्तावेज ले जाना न भूलें छात्र ","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
दिल्ली यूनिवर्सिटी ने जारी की पहली कटऑफ लिस्ट, एडमिशन के दौरान यह दस्तावेज ले जाना न भूलें छात्र
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 18 Jun 2018 08:14 PM IST
विज्ञापन
du admission 2018
- फोटो : vivek nigam
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय ने मेरिट आधारित स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए अपनी पहली कट ऑफ लिस्ट सोमवार शाम को जारी की और इसी के साथ डीयू में दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन
पहली कट ऑफ के दाखिले के लिए छात्रों को तीन दिन मिलेंगे। इस तरह से छात्र 19 जून, 20 जून व 21 जून को दाखिला ले सकेंगे। छात्र दाखिला फीस पोर्टल (http://admission.du.ac.in) पर जाकर ऑनलाइन ही जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
डीयू प्रशासन की छात्रों को सलाह है कि पहली कट ऑफ के आधार पर छात्रों को जहां दाखिला मिलें, वहां ले लें। दाखिला लेने मेें छात्रों को कॉलेज की बजाए कोर्स को प्राथमिकता देनी होगी। पहली कट ऑफ के आधार पर दाखिला नहीं होने पर छात्रों को निराश होने की बजाए दूसरी सूची की प्रतीक्षा करनी होगी।
विज्ञापन
श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी), हंसराज व हिंदू कॉलेज ने अपनी पहली कटऑफ जारी कर दी है। एसआरसीसी दो कोर्स ऑफर करता है- बी.कॉम (ऑनर्स) और बीए इकोनॉमिक्स (ऑनर्स)। इस वर्ष बीए इकोनॉमिक्स (ऑनर्स) की कटऑफ पिछले साल की तुलना में बढ़ी है। वहीं बी.कॉम (ऑनर्स) की कटऑफ पिछले साल के बराबर है। अन्य डीयू कॉलेजों की कटऑफ भी जल्द जारी होगी।
डीयू के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, जारी होने के बाद दाखिला पोर्टल पर कटऑफ देखी जा सकेगी। इसमें स्थान आने पर छात्र जरूरी दस्तावेज के साथ कॉलेज पहुंचकर अपना दाखिला ले सकते हैं। डीयू कुल पांच कटऑफ जारी करेगा। पहली कटऑफ में नाम आने पर छात्र दाखिला करा लें। यदि छात्र दाखिला नहीं लेते हैं तो दूसरी कटऑफ में सीट बचने पर ही ऐसे छात्रों को दाखिला दिया जाएगा।
हालांकि इससे पहले छात्रों को दाखिला पोर्टल पर ऑनलाइन इस संबंध में जानकारी लेनी होगी। साथ ही मूल दस्तावेज भी तैयार रखने होंगे। करीब करीब दस ऐसे कागजात हैं जिनकी दाखिले के समय जरूरत पड़ेगी। सबसे खास बात इन दस्तावेज की फोटो कॉपी भी छात्रों के पास होनी चाहिए।
कमेंट
कमेंट X