दिल्ली विश्वविद्यालय: अगले सप्ताह चरणबद्ध तरीके से खुल सकते हैं कॉलेज, कुलपति ने दिए संकेत
विश्वविद्यालय को चरणबद्ध और सावधानी के साथ फिर से खोलेंगे ताकि किसी भी छात्र को खतरा या असुविधा न हो। हम चर्चा के बाद और व्यवस्थित तरीके से ऑफलाइन क्लासेस शुरू करेंगे। - दिल्ली विश्वविद्यालय के कुलपति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट आने के बाद दिल्ली सरकार ने कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों को 1 सितंबर से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके बाद दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यवाहक कुलपति पीसी जोशी ने भी विश्वविद्यालय को चरणबद्ध तरीके से खोलने की घोषणा की है। कुलपति कहते हैं कि छात्रों की सुरक्षा हमारे लिए एक प्राथमिक चिंता है इसलिए हम शुरुआत में सीमित छात्रों को ही विश्वविद्यालय बुलाएंगे। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी के अनुसार बुधवार को वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई और अगले सप्ताह से विश्वविद्यालय को खोलने का निर्णय लिया गया है। अब विश्वविद्यालय की स्थिति और इसे फिर से खोलने पर चर्चा करने के लिए आज यानी गुरुवार को प्राचार्यों, डीन और विभागाध्यक्षों की बैठक होगी।
पीटीआई से बातचीत में कुलपति ने कहा कि हमारे छात्र पूरे भारत में स्थित हैं और हम उनके लिए दहशत की स्थिति पैदा नहीं करना चाहते हैं। हम विश्वविद्यालय को चरणबद्ध और सावधानी के साथ फिर से खोलेंगे ताकि किसी भी छात्र को खतरा या असुविधा न हो। हम चर्चा के बाद और व्यवस्थित तरीके से ऑफलाइन क्लासेस शुरू करेंगे। अभी हम कुछ छात्रों को ही कैंपस आने के लिए कहेंगे, फिर स्थिति देखें … जब हम और अधिक आत्मविश्वास हासिल करे लेंगे, तब हम और छात्रों को बुलाएंगे।
छात्रों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। पीएचडी और एमफिल के छात्र कैंपस में आ रहे हैं और शोध नियंत्रित तरीके से चल रहा है। लेकिन हम धीरे-धीरे और स्थिति को देखते हुए आगे का निर्णय लेंगे। बता दें कि अगस्त के पहले सप्ताह में, डीयू ने एक आधिकारिक अधिसूचना जारी कर घोषणा की थी कि वह कोरोनोवायरस मामलों में गिरावट को देखते हुए विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं आयोजित करेगा, जिसके बाद शिक्षकों के एक वर्ग ने छात्रों को बुलाने के विश्वविद्यालय के फैसले पर नाराजगी व्यक्त की थी।
कमेंट
कमेंट X