DU Admission 2021: पांचवीं कट-ऑफ सूची के खिलाफ आज से प्रवेश शुरू, यहां उपलब्ध हैं सीट्स
DU Admission 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) ने अपने स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों के लिए पांचवीं कट-ऑफ सूची के खिलाफ प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक आवेदक कट-ऑफ देख सकते हैं और संबंधित कॉलेजों की वेबसाइटों के साथ-साथ http://www.du.ac.in/ पर 10 नवंबर को रात 11:59 बजे तक प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय ने आज, 9 नवंबर को 5वीं कट-ऑफ सूची के खिलाफ प्रवेश शुरू कर दिया है। विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपनी पांचवीं कट-ऑफ सूची जारी की थी, जिसमें कुछ कॉलेजों ने सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए कुछ पाठ्यक्रमों में प्रवेश फिर से खोल दिया था। पहली कट-ऑफ सूची जारी होने के बाद से 68,849 छात्रों ने विश्वविद्यालय में प्रवेश प्राप्त किया है।
छात्र डीयू 5वीं कट-ऑफ लिस्ट के खिलाफ 10 नवंबर (रात 11:59 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदक चौथी कट-ऑफ सूची के खिलाफ 12 नवंबर (शाम 5 बजे) तक प्रवेश शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। पांचवीं सूची के बाद भी सीटें खाली रहने पर विवि 13 नवंबर को स्पेशल ड्राइव कट ऑफ लिस्ट भी जारी करेगा।
डीयू प्रवेश प्रक्रिया 2021
डीयू पांचवीं कट-ऑफ से ऊपर स्कोर करने वाले उम्मीदवार इन सरल चरणों का पालन करके विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं –
चरण 1: डीयू से संबद्ध कॉलेजों और पाठ्यक्रम के अनुसार डीयू की तीसरी कट-ऑफ 2021 की जांच करें।
चरण 2: डीयू कॉलेज और पाठ्यक्रम का चयन करें।
चरण 3: कॉलेज की वेबसाइटों पर ऑनलाइन पंजीकरण करें।
चरण 4: आवश्यक विवरण भरें।
चरण 5: सबमिट करें।
रामजस कॉलेज ने बीए (ऑनर्स) संस्कृत के लिए प्रवेश फिर से खोल दिया है और बीकॉम (ऑनर्स) (97.75 फीसदी), बीए (ऑनर्स) हिस्ट्री (96.75 फीसदी), बीए (ऑनर्स) हिंदी (91.25 फीसदी), बीए (ऑनर्स) इंग्लिश (97 फीसदी) और बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स (98.25 फीसदी) में सीटें अभी भी उपलब्ध हैं।।
लेडी श्री राम कॉलेज ने बीए (ऑनर्स) इंग्लिश और बीए (ऑनर्स) फिलॉसफी के लिए क्रमश: 98.50 फीसदी और 97 फीसदी के लिए प्रवेश फिर से खोल दिया है। बीए (ऑनर्स) पत्रकारिता के लिए कट-ऑफ चौथी कट-ऑफ लिस्ट से 0.50 फीसदी की गिरावट के साथ 98.50 फीसदी पर आ गया है।
आर्यभट्ट कॉलेज ने अनारक्षित वर्ग के लिए बीए (ऑनर्स) इतिहास, ओबीसी वर्ग के लिए राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) और बीकॉम, एससी वर्ग के लिए बीएससी (ऑनर्स) कंप्यूटर साइंस और ईडब्ल्यूएस के लिए बीए प्रोग्राम (अर्थशास्त्र और इतिहास) के लिए प्रवेश फिर से खोल दिया है।
मिरांडा हाउस में, सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए केवल दो पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं - बीए (ऑनर्स) इतिहास (98.75 प्रतिशत) और बीए (ऑनर्स) समाजशास्त्र (97.75 प्रतिशत)।
किरोड़ीमल कॉलेज में अभी भी बीए (ऑनर्स) इकोनॉमिक्स (98.25 फीसदी), बीए (ऑनर्स) इंग्लिश (97.25 फीसदी), बीए (ऑनर्स) हिस्ट्री (97.25 फीसदी) के तहत सीटें उपलब्ध हैं।
कमेंट
कमेंट X