फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi University Du Admission 2021: cut-off for merit based admission wiil be released soon

DU Admission: इस सप्ताह जारी हो सकता है कट-ऑफ का शेड्यूल, अक्तूबर में शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

Thu, 16 Sep 2021 03:20 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 16 Sep 2021 03:20 PM IST
सार

DU Admission 2021: इस साल, 4,38,696 अभ्यर्थियों ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया। आवेदकों की संख्या बढ़ने की वजह से इस साल सीटें तेजी से भर जाएं। एक बार कट-ऑफ लिस्ट निकल जाने के बाद, छात्रों को आवेदन करने के लिए लगभग तीन दिन का समय मिलेगा।

विज्ञापन
Delhi University Du Admission 2021: cut-off for merit based admission wiil be released soon
DU Admission 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) इस सप्ताह के अंत तक कट-ऑफ लिस्ट जारी करने का शेड्यूल जारी कर सकता है। स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पहली कट-ऑफ सूची 1 अक्टूबर को डीयू की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी की जाएगी। जिनके पास कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक हैं, वे अपने पसंदीदा पाठ्यक्रम में सीट के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। पहले शेड्यूल में कुल पांच मेरिट लिस्ट जारी की जाएंगी। प्रवेश प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है। पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना महामारी की वजह से प्रवेश प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

4 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
इस साल, रिकॉर्ड छात्रों – 4,38,696 – ने स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया। आवेदकों की संख्या पिछले वर्ष की तुलना में लगभग दोगुनी है। कोरोना की वजह से परीक्षा रद्द होने और मूल्यांकन नीति के आधार परिणाम तैयार करने की वजह से 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। आंकड़ों के मुताबिक, डीयू के ज्यादातर आवेदक सीबीएसई से हैं। सीबीएसई 12वीं बोर्ड में 95 फीसदी अंकों लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या 70,000 है। इसका मतलब है कि इस साल अधिक छात्र सीटों के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीटें खाली रहने पर ही जारी होगी अन्य कट ऑफ लिस्ट
दिल्ली विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा है कि संभावना है कि आवेदकों की संख्या बढ़ने की वजह से इस साल सीटें तेजी से भर जाएं। अगर सीटें खाली रह जाती हैं तो और कट ऑफ लिस्ट जारी की जाएगी। पिछले साल 10 सीटों के लिए कट-ऑफ सूची जारी की गई थी। एक बार कट-ऑफ लिस्ट निकल जाने के बाद, छात्रों को आवेदन करने के लिए लगभग तीन दिन का समय मिलेगा।

विज्ञापन

बढ़ेगी सीटों की संख्या, शुरू होंगे नए कोर्स
डीयू विश्वविद्यालय के संबद्ध कॉलेजों में स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) दोनों कार्यक्रमों के लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप नए पाठ्यक्रम शुरू करके अधिक छात्रों को समायोजित करने की भी योजना बनाई गई है। हंसराज कॉलेज के बीए प्रोग्राम में सीटों की संख्या 50 से बढ़ाकर 80 करने की संभावना है। डीयू के जाकिर हुसैन कॉलेज (इवनिंग) में भी इसके सेवन को 15 से बढ़ाकर 40 किया जाएगा। दयाल सिंह कॉलेज (इवनिंग), श्याम लाल कॉलेज, जानकी देवी मेमोरियल कॉलेज और भारती कॉलेज में नए शैक्षणिक वर्ष से बीएससी कंप्यूटर साइंस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। रामानुजन कॉलेज ऑपरेशनल रिसर्च कोर्स में बीएससी शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed