फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Delhi School Reopen News: delhi school reopening for junior classes from 1st november

Delhi School Reopen: एक नवंबर से खुलेंगी नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं, डीडीएमए ने लिया फैसला

Wed, 29 Sep 2021 04:55 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Wed, 29 Sep 2021 04:55 PM IST
सार

School Reopen in Delhi News in Hindi: दिल्ली में एक नवंबर से नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। डीडीएमए की बैठक में त्योहारों के बाद जूनियर कक्षाओं को खोलने का निर्णय हुआ है।

विज्ञापन
Delhi School Reopen News: delhi school reopening for junior classes from 1st november
दिल्ली स्कूल - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चरणबद्ध तरीके से शेष कक्षाओं के लिए दिल्ली के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। राज्य में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की बची हुई कक्षाओं के स्कूल एक नवंबर से फिर से खुलेंगे। जानकार ने कहा कि राज्य में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की बची हुई कक्षाओं के लिए स्कूल एक नवंबर से फिर से खुलेंगे और दशहरा के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने के तौर-तरीके तय किए जाएंगे।

विज्ञापन

खुल चुके हैं नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल
वर्तमान में, राज्य में कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल 1 सितंबर से फिर से खुल गए हैं। स्कूल सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे की फेस मास्क का उपयोग, हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग और सामाजिक दूरी बनाए रखना को ध्यान में रखते हुए खोले गए हैं। राज्य में फिजिकल क्लास में शामिल होना अनिवार्य नहीं है।

विज्ञापन

पुलिस को दिए गए दिशा-निर्देश
उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद सूत्रों ने कहा कि डीडीएमए ने शहर में कोविड की स्थिति को “अच्छी” बताया, लेकिन सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि दिवाली के बाद शेष कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही रामलीला, दशहरा और दुर्गा पूजा त्योहारों को भी उचित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) जैसे कि सामाजिक दूरी और जगह-जगह मास्क पहनना के साथ अनुमति दे दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है कि त्योहारी सीजन के दौरान होने वाली सभाएं निर्धारित एसओपी के अनुपालन में हों, जिसमें कोई भीड़ न हो, अलग प्रवेश और निकास बिंदु, बैठने के लिए उचित सामाजिक दूरी, और कोई गतिविधि नहीं (किराया, स्टाल) झूले) जो भीड़ को आकर्षित करते हैं न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed