Delhi School Reopen: एक नवंबर से खुलेंगी नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं, डीडीएमए ने लिया फैसला
School Reopen in Delhi News in Hindi: दिल्ली में एक नवंबर से नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला लिया गया है। डीडीएमए की बैठक में त्योहारों के बाद जूनियर कक्षाओं को खोलने का निर्णय हुआ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने चरणबद्ध तरीके से शेष कक्षाओं के लिए दिल्ली के स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला किया है। राज्य में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की बची हुई कक्षाओं के स्कूल एक नवंबर से फिर से खुलेंगे। जानकार ने कहा कि राज्य में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की बची हुई कक्षाओं के लिए स्कूल एक नवंबर से फिर से खुलेंगे और दशहरा के बाद प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने के तौर-तरीके तय किए जाएंगे।
खुल चुके हैं नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल
वर्तमान में, राज्य में कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक के स्कूल 1 सितंबर से फिर से खुल गए हैं। स्कूल सभी कोविड-19 प्रोटोकॉल जैसे की फेस मास्क का उपयोग, हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग और सामाजिक दूरी बनाए रखना को ध्यान में रखते हुए खोले गए हैं। राज्य में फिजिकल क्लास में शामिल होना अनिवार्य नहीं है।
पुलिस को दिए गए दिशा-निर्देश
उपराज्यपाल अनिल बैजल की अध्यक्षता में हुई बैठक में मौजूद सूत्रों ने कहा कि डीडीएमए ने शहर में कोविड की स्थिति को “अच्छी” बताया, लेकिन सावधानी बरतने को कहा। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान निर्णय लिया गया कि दिवाली के बाद शेष कक्षाओं के लिए स्कूल फिर से खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही रामलीला, दशहरा और दुर्गा पूजा त्योहारों को भी उचित मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) जैसे कि सामाजिक दूरी और जगह-जगह मास्क पहनना के साथ अनुमति दे दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों को कोविड-उपयुक्त व्यवहार को सख्ती से लागू करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया गया है कि त्योहारी सीजन के दौरान होने वाली सभाएं निर्धारित एसओपी के अनुपालन में हों, जिसमें कोई भीड़ न हो, अलग प्रवेश और निकास बिंदु, बैठने के लिए उचित सामाजिक दूरी, और कोई गतिविधि नहीं (किराया, स्टाल) झूले) जो भीड़ को आकर्षित करते हैं न हो।
कमेंट
कमेंट X