फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Online admissions for classes VI to IX started in government schools

दिल्ली : सरकारी स्कूलों में छठी से नौवीं के ऑनलाइन दाखिले शुरू, दिशा-निर्देश जारी

Sat, 12 Jun 2021 04:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 12 Jun 2021 04:51 AM IST
सार

  • अभिभावकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने में मदद करने तथा अन्य जानकारी के लिए स्कूलों में दी गई है हेल्प डेस्क की सुविधा
  • फॉर्म में गलती पाने पर अभिभावक उस फॉर्म को हटाकर (डिलीट) अंतिम तिथि से पहले नया फॉर्म भर सकते हैं

विज्ञापन
Delhi: Online admissions for classes VI to IX started in government schools
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छठी से नौवीं कक्षा में दाखिले के लिए शुक्रवार शाम पांच बजे से ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू हो गई। दाखिला प्रक्रिया को लेकर शिक्षा निदेशालय ने दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। दाखिला फॉर्म मोबाइल फोन के माध्यम से भी भरा जा सकता है। ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहायता व अन्य जानकारी के लिए स्कूलों में हेल्प डेस्क की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। फॉर्म में गलती पाने पर अभिभावक उस फॉर्म को हटाकर (डिलीट) अंतिम तिथि से पहले नया फॉर्म भर सकते हैं। 

विज्ञापन


दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया के तहत दाखिले का पहला चरण 30 जून शाम पांच बजे तक समाप्त होगा। पहले चरण में कलस्टर लेवल एडमिशन कमेटी पंजीकृत छात्रों को स्कूलों का आवंटन एक जुलाई से आठ जुलाई तक करेगी। जिसके बाद पंजीकृत उम्मीदवारों को आवंटित स्कूलों की जानकारी 14 जुलाई को प्रदर्शित की जाएगी। दस्तावेजों का सत्यापन 19 जुलाई से 31 जुलाई तक होगा। फॉर्म भरने के बाद उसका स्टेटस निदेशालय की वेबसाइट के होमपेज पर उपलब्ध नॉन प्लॉन दाखिले लिंक पर देखा जा सकेगा।
विज्ञापन


उसकेबाद दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत 23 जुलाई से होगी जो कि 6 अगस्त शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके तहत कलस्टर लेवल एडमिशन कमेटी पंजीकृत छात्रों को स्कूलों का आवंटन 7 अगस्त से 13 अगस्त तक करेगी। पंजीकृत उम्मीदवारों को आवंटित स्कूल की जानकारी 19 अगस्त को प्रदर्शित की जाएगी। दस्तावेजों का सत्यापन 21 अगस्त से 31 अगस्त तक होगा।  दो चरणों की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया में नौवीं कक्षा में दाखिला लेने से चूके बच्चों के अभिभावक 21 अगस्त तक स्कूल जाकर मैनुअली दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्प डेस्क की मदद से भी भर सकते हैं फॉर्म
अभिभावकों को ऑनलाइन भरने में दिक्कत हो तो वह अपने नजदीकी स्कूल में जाकर हेल्प डेस्क की मदद ले सकते हैं। शिक्षा निदेशालय ने अभिभावकों की मदद के लिए स्कूलों में हेल्प डेस्क की सुविधा दी है। यहां अभिभावकों को ऑनलाइन फॉर्म भरने व उसे जमा कराने में भी मदद करेंगे। सुबह की पाली व जनरल शिफ्ट के स्कूलों में हेल्प डेस्क पर मदद सुबह 9 बजे से 12 बजे तक मिलेगी। जबकि शाम की पाली वाले स्कूलों में यह सुविधा दोपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed