Admission: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
Admission in Delhi Government School: दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने छठवीं से लेकर दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र पास के स्कूलों में जाकर 20 सितंबर, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा छठवीं से लेकर दसवीं और बारहवीं के लिए ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर निर्धारित की गई है। वहीं प्राप्त जानकारी के मुताबिक अभ्यर्थियों को 30 सितंबर तक स्कूल आवंटित किए जाएंगे। दिल्ली शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी एक नोटिस में यह लिखा गया है कि यह देखा गया है कि कुछ माता-पिता अपने बच्चों को नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा में प्रवेश के लिए पंजीकृत नहीं करवा सके और वे अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ऐसे माता-पिता लगातार राहत के लिए अधिकारियों से गुहार लगा रहे हैं। इसी को मद्देनजर रखते हुए नौवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए स्कूलों के आवंटन की ऑफ़लाइन प्रक्रिया का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।
स्कूलों को दिया यह निर्देश
नोटिस में आगे लिखा है कि पिछले वर्ष की तरह पूरे सत्र में आरटीई अधिनियम के अनुसार, कक्षा VI से VIII (14 वर्ष की आयु तक) में प्रवेश की अनुमति आयु-उपयुक्त कक्षा में दी जाएगी। ऐसे किसी भी छात्र को प्रवेश से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। स्कूल प्रमुखों से कहा गया है कि वे छात्रों और अभिभावकों को संबंधित डीडीई (जोन) कार्यालय से संपर्क करने के लिए मार्गदर्शन करें ताकि प्रवेश में देरी को माफ किया जा सके और 30 सितंबर तक उनका प्रवेश सुनिश्चित किया जा सके।
दसवीं और बारहवीं कक्षा में ऑफलाइन प्रवेश की प्रक्रिया:
आवेदक/आवेदक के माता-पिता 20 सितंबर 2021 तक अपने निवास के नजदीक किसी भी स्कूल में प्रवेश के लिए मैन्युअल रूप से आवेदन कर सकते हैं। संएचओएस संबंधित दस्तावेजों के सत्यापन और दिए गए प्रारूप के साथ उम्मीदवार की पात्रता की जांच करने के बाद 21 सितंबर 2021 तक संबंधित डीडीई (जोन) को अपना आवेदन अग्रेषित करेगा।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर आधिकारिक अधिसूचना पढ़ सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X