फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Degree College Students to get jobs easily after career counselling and Rojgar Mela

डिग्री कॉलेज के छात्रों के लिए अब आसान होगी नौकरी की राह, जानें क्यों

Tue, 06 Aug 2019 09:32 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 06 Aug 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
Degree College Students to get jobs easily after career counselling and Rojgar Mela
सांकेतिक तस्वीर

डिग्री कॉलेज (नोएडा) में कॉलेज प्रशासन फिर से करियर काउंसलिंग सेल शुरू करने जा रहा है। यहां पर छात्रों की काउंसलिंग के साथ-साथ तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रोजगार मेला भी लगाया जाएगा। यह रोजगार मेला कॉलेज कैंपस में ही लगेगा जिसमें कई कंपनियों को बुलाया जाएगा। इससे छात्रों को रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्हें कैंपस से ही प्लेसमेंट मिल सकेगा। इस योजना पर कॉलेज प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


पहले डिग्री कॉलेज में छात्रों के लिए करियर काउंसलिंग सेल बनी हुई थी। इससे छात्रों के लिए नौकरी की राह आसान हो गई थी। कई छात्रों को कॉलेज कैंपस से ही बड़ी-बड़ी कंपनियों में नौकरी मिल गई। लेकिन पिछले कई महीनों से इस पर काम नहीं हो रहा था। इससे कोर्स खत्म करने के बाद छात्रों को नौकरी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कई बार जब किसी छात्र को नौकरी नहीं मिल पाती थी, तो वो निराश होकर घर बैठ जाता था। ऐसे छात्रों को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने फिर से करियर काउंसलिंग सेल बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


कब शुरू होगा और कैसा रहेगा काउंसलिंग सेल

कॉलेज प्रशासन के अनुसार, करियर काउंसलिंग सेल में तीन प्रोफेसरों को रखा जाएगा। इसमें थर्ड ईयर के छात्रों का रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। कंपनियों के आने पर छात्रों को मैसेज भेज कर बुलाया जाएगा। साथ ही करियर काउंसलिंग सेल छात्रों को पर्सेनालिटी डेवलपमेंट की क्लास भी देगी। इससे छात्रों के अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। इसका फायदा उन्हें नौकरी के दौरान होगा।

ये भी पढ़ें : देश के 30 विश्वविद्यालयों में IIT शुरू करेगा 100 ऑनलाइन कोर्सेज

डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मंजू शर्मा ने बताया कि अगले माह से करियर काउंसलिंग सेल फिर से सक्रिय हो जाएगी। इसका उद्देश्य छात्रों के करियर को सही दिशा देना है। यहां पर छात्रों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उन्हें बेहतर करियर के लिए मार्गदर्शन दिया जाएगा। वहीं, करियर काउंसलिंग सेल के प्रबंधक अलग-अलग कंपनियों से संपर्क करके कैंपस में रोजगार मेला लगवाएंगे। इससे पहले भी करियर काउंसलिंग सेल की तरफ से कॉलेज में रोजगार मेले आयोजित किए गए थे, जिसका रिजल्ट बहुत अच्छा रहा था। 

ये भी पढ़ें : विदेश में पढ़ाई करने का सपना होगा पूरा, सरकार करेगी 10 से 20 लाख रुपए की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed