फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET UG Admit Card 2022 Likely to be Released Soon at cuet.samarth.ac.in Know How to Download

CUET UG Admit Card: आज जारी हो सकते हैं सीयूईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे

Tue, 12 Jul 2022 12:36 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 12 Jul 2022 12:36 PM IST
सार

CUET UG 2022 के प्रवेश को छात्र अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के डाउनलोड कर सकेंगे। ये सभी जानकारियां छात्रों के आवेदन पत्र पर दी गई हैं।

विज्ञापन
CUET UG Admit Card 2022 Likely to be Released Soon at cuet.samarth.ac.in Know How to Download
CUET Admit Card 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CUET UG 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी/CUET UG 2022 के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार अब बढ़ने लगा है। परीक्षा शुरू होने में अब केवल 3 दिनों का समय रह गया है। हालांकि, अब तक परीक्षा को आयोजित कराने वाली एजेंसी एनटीए की ओर से प्रवेश पत्र को लेकर कोई भी आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसे परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों सब्र भी जवाब दे रहा है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आज 12 जुलाई, 2022 को एनटीए की ओर से  CUET UG 2022 के प्रवेश पत्र को जारी कर दिया जाएगा। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपे प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। बता दें कि एनटीए ने परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को जारी कर दिया है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

जानें परीक्षा की तारीखें
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से CUET UG 2022 का आयोजन 15 जुलाई, 2022 से लेकर 20 अगस्त, 2022 तक किया जाएगा। बता दें कि इस परीक्षा के लिए 9.50 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। सीयूईटी यूजी देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है। इसलिए परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। देश में कोरोना के मामलों में एक बार फिर से तेजी देखी जा रही है। ऐसे में छात्र भी परीक्षा के दौरान सावधानी बरतें।

अगर आप परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें- CUET UG 2022: 15 से शुरू होगी सीयूईटी परीक्षाएं, आखिरी समय में ये टिप्स करेंगे तैयारी में मदद

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश पत्र पर मिलेंगी ये जरूरी जानकारियां
CUET UG 2022 के प्रवेश को छात्र अपने पंजीयन क्रमांक और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के डाउनलोड कर सकेंगे। ये सभी जानकारियां छात्रों के आवेदन पत्र पर दी गई हैं। प्रवेश पत्र पर छात्रों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। जो निम्न हैं-:

  • उम्मीदवारों के नाम
  • रोल नंबर
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा का समय
  • परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए 
विज्ञापन

CUET Admit Card 2022: कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  cuet.samarth.ac.in या nta.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सीयूईटी यूजी 2022 के प्रवेश पत्र से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed