CUET UG 2022: सीयूईटी यूजी फेज 2 के प्रवेश पत्र कब जारी होंगे, यहां पढ़ें
CUET UG 2022 के तहत दूसरे चरण के लिए परीक्षा का आयोजन 04 अगस्त, 2022 से लेकर 20 अगस्त, 2022 तक किया जाएगा। 6.7 लाख छात्र फेज-2 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET UG 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, स्नातक/CUET UG फेज-2 के लिए प्रवेश पत्र अब जल्द ही जारी होने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी/NTA की ओर से प्रवेश पत्र को आज जारी किया जा सकता है। बता दें कि प्रवेश पत्र ऑनलाइन रूप में ही जारी किए जाएंगे। जो भी उम्मीदवार स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे प्रवेश पत्र के जारी होने के बाद इसे आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
कब होगी परीक्षा?
CUET UG 2022 के तहत दूसरे चरण के लिए परीक्षा का आयोजन 04 अगस्त, 2022 से लेकर 20 अगस्त, 2022 तक किया जाएगा। बता दें कि फेज-2 परीक्षा में करीब 6.5 लाख छात्र शामिल होने वाले हैं। परीक्षा में अब कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए उम्मीद की जा रही है कि प्रवेश पत्र जल्द ही जारी कर दिए जाएंगे। छात्र किसी भी नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें।
ये छात्र भी होंगे शामिल
फेज-1 परीक्षा में 15 जुलाई को जो भी छात्र परीक्षा केंद्र में असमंजस के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे, वे भी फेज-2 में शामिल हो सकेंगे। बता दें कि सीयूईटी यूजी, 2022 के लिए कुल 14.7 लाख छात्रों ने पंजीयन कराया था। इनमें से 8 लाख छात्र फेज-1 तो वहीं, 6.7 लाख छात्र फेज-2 परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। आवेदन की संख्या के हिसाब से CUET UG देश की दूसरी सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा है।
कैसे डाउनलोड कर सकेंगे प्रवेश पत्र?
प्रवेश पत्र जारी होते ही इन स्टेप्स का पालन कर के इसे डाउनलोड करें-:
- सबसे पहले छात्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- अब आपको होम पेज पर CUET UG फेज-2 परीक्षा के प्रवेश पत्र से जुड़ा लिंक प्राप्त होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करते ही आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X