CUET PG 2023: सीयूईटी पीजी आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, फटाफट यहां ऐसे करें आवेदन पंजीकरण
CUET PG 2023 Registrations: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन (CUET-PG) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है और इसी सप्ताह समाप्त होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CUET PG 2023 Registrations: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्ट ग्रेजुएट एडमिशन (CUET-PG) 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है और इसी सप्ताह समाप्त होने वाली है। केंद्रीय, राज्य और अन्य विश्वविद्यालयों और स्वायत्त कॉलेजों में स्नातकोत्तर कार्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए अंतिम तिथि 05 मई है। आवेदन प्रक्रिया आखिरी दिन यानी पांच मई को रात नौ बजे तक ही सक्रिय रहेगी। हालांकि, आवेदक उम्मीदवार पोर्टल पर पांच मई को रात 11.50 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। इसके बाद, आवेदक 06 मई से 08 मई, 2023 तक अपने ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। सिटी इंटिमेशन स्लिप, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने और परिणाम घोषित करने की तारीखें उचित समय पर सीयूईटी (पीजी) पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएंगी।
अधिसूचना में कहा गया है कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि देश भर के विभिन्न नए जोड़े गए विश्वविद्यालयों / संस्थानों / स्वायत्त कॉलेजों में पाठ्यक्रमों / कार्यक्रमों को चुनने के लिए आवेदकों के पास अधिक विकल्प उपलब्ध हैं, इसलिए सीयूईटी (पीजी) - 2023, के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पांच मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। सीयूईटी पीजी 2023 प्रवेश परीक्षा दो घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। तारीख और समय की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी।
CUET PG 2023 के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया
-
उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं। -
होम पेज पर, “Registration for CUET(PG)-2023” पर क्लिक करें। -
रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉग इन करें। -
आवश्यक विवरण भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें। -
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X