फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET PG 2022 exam Dates announced exams will start from 1 sepetember

CUET PG 2022: सीयूईटी पीजी परीक्षाओं की तारीख घोषित, यहां देखें पूरा शेड्यूल

Tue, 02 Aug 2022 12:42 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 12:42 PM IST
सार

CUET PG 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पीजी की परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। करीब 3.57 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं।

विज्ञापन
CUET PG 2022 exam Dates announced exams will start from 1 sepetember
सीयूईटी पीजी 2022 - फोटो : UGC- NTA

विस्तार

CUET PG 2022: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पीजी/CUET PG 2022 की तारीखों का एलान कर दिया गया है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, यूजीसी के अध्यक्ष, एम जगदीश कुमार ने आज मंगलवार, 02 अगस्त, 2022 को अपने ट्विटर हैंडल से परीक्षा के तारीखों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि सीयूईटी पीजी छात्रों को स्नातकोत्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिलाने के लिए एक सिंगल विंडो का काम करेगी। जिन उम्मीदवारों ने इस बार CUET PG 2022 के लिए आवेदन किया था, उन्हें परीक्षा का पूरा शेड्यूल जल्द ही एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर प्राप्त होगा। 

विज्ञापन

कब होगी परीक्षा? 
यूजीसी के अध्यक्ष ने बताया कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पीजी का आयोजन 01, 02,03,04,05, 06,07,09,10 और 11 सितंबर, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र और परीक्षा केंद्र के शहरों की सूची को आगे जारी किया जाएगा। वहीं, एनटीए की ओर से परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल, पेपर कोड और शिफ्ट/टाईमिंग आदि जल्द ही जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने छात्र होंगे शामिल
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पीजी की परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। करीब 3.57 लाख उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। छात्रों की सुविधा के लिए देश में 500 और विदेशों में 13 शहरों में परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था की गई है। छात्र किसी भी समस्या के निवारण के लिए cuet-pg@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं। वहीं, किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन

इतने विश्वविद्यालय हो रहे शामिल
सीयूईटी पीजी परीक्षा में 66 केंद्रीय और अन्य विश्वविद्यालय हिस्सा ले रहे हैं। परीक्षा के माध्यम से छात्रों को इन विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में शामिल हो रहे उम्मीदवार किसी भी अपडेटे के लिए सीयूईटी पीजी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in को विजिट करते रहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed