फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET 4.71 lakh students registered Record 75 thousand applications were received from Uttar Pradesh

CUET 2022 : सीयूईटी के लिए 4.71 लाख विद्यार्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन, उत्तर प्रदेश से रिकॉर्ड 75 हजार आवेदन मिले

Sun, 01 May 2022 05:05 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 May 2022 05:05 AM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सीयूईटी के लिए देशभर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बड़ी संख्या में छात्र ऑन लाइन आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर ई मेल और फोन के माध्यम से जानकारियां भी प्राप्त कर रहे हैं। फिलहाल सीयूईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन छह मई तक किया जा सकता है। इसलिए, अभी उम्मीद है कि यह आंकड़ा पांच लाख पार कर जाएगा।

विज्ञापन
CUET 4.71 lakh students registered Record 75 thousand applications were received from Uttar Pradesh
सीयूईटी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

देशभर से  साढ़े 11 लाख छात्रों ने स्नातक मेडिकल प्रोग्राम में दाखिले को नीट 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। जबकि, जेईई मेन के लिए 9.60 लाख आवेदन मिले हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा विश्वविद्यालयों में स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूईटी 2022 के लिए 4.71 लाख ऑन लाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। सीयूईटी 2022 के लिए उत्तर प्रदेश से सबसे अधिक रिकार्ड 75 हजार आवेदन आए हैं। इसके अलावा दिल्ली, बिहार, हरियाणा और मध्य प्रदेश से भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, सीयूईटी के लिए देशभर से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। बड़ी संख्या में छात्र ऑन लाइन आवेदन पत्र भरने के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर ई मेल और फोन के माध्यम से जानकारियां भी प्राप्त कर रहे हैं। फिलहाल सीयूईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन छह मई तक किया जा सकता है। इसलिए, अभी उम्मीद है कि यह आंकड़ा पांच लाख पार कर जाएगा। सीयूईटी में उत्तर प्रदेश से 75 हजार, दिल्ली से 45 हजार, बिहार से 17,500, हरियाणा से 17 हजार तो मध्य प्रदेश से करीब 13 हजार छात्रों ने आवेदन पत्र भरा है। सीयूईटी की मेरिट से सभी 44 केंद्रीय विश्वविद्यालय और करीब 72 अन्य विश्वविद्यालयों ने स्नातक प्रोग्राम में दाखिले की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीट और जेईई मेन के लिए महाराष्ट्र और यूपी से सबसे अधिक आवेदन
मेडिकल दाखिले की नीट और इंजीनियरिंग दाखिले की जेईई मेन 2022 के लिए हर साल की तरह इस बार भी  महाराष्ट्र से सबसे अधिक ऑन लाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। एनटीए को महाराष्ट्र से 1.53 लाख तो यूपी से 1.22 लाख ऑन लाइन आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जबकि, कर्नाटक से 90 हजार से अधिक, राजस्थान से 85 हजार और तमिलनाडु से करीब 85 हजार छात्रों ने ऑनलाइन आवेदन पत्र भेजा है। एनटीए को उम्मीद है कि इस बार नीट 2022 के लिए उम्मीदवारों का आंकड़ा 17 लाख पार कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed