फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET / UPTET 2021 If you are preparing for UPTET then you can also apply for CTET Safalta

CTET/UPTET 2021: अगर कर रहे हैं UPTET की तैयारी तो CTET के लिए भी कर सकते हैं आवेदन, दोनों परीक्षाओं का सिलेबस और एग्जाम पैटर्न है एक समान

Tue, 28 Sep 2021 03:58 PM IST
सोनिया चौहान Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 28 Sep 2021 03:58 PM IST
सार

CTET/UPTET 2021:  CTET 2021, 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जानी है। इच्छुक अभ्यर्थी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

 

विज्ञापन
CTET / UPTET 2021 If you are preparing for UPTET then you can also apply for CTET Safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के तारीखों का एलान किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के लिए भी तैयारियां शुरू हो गई हैं। CTET का आयोजन साल में 2 बार किया जाता है और UPTET का आयोजन साल में एक बार होता है। CBSE ने CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर से 13 जनवरी तक करने का एलान किया है और अभ्यर्थी इसके लिए 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं UPTET के आयोजन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना तो नहीं जारी हुई है। लेकिन, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UPTET का आयोजन 28 नवंबर को किया जा सकता है। अभ्यर्थियों को इससे संबंधित सूचनाओं के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। अगर आप भी इन पात्रता परीक्षाओं में सफल होकर शिक्षक बनना चाहते हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के FREE CTET Courses & E-Books की सहायता ले सकते हैं।

विज्ञापन



UPTET की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी CTET के लिए भी कर सकते हैं आवेदन 
अगर आप UPTET की तैयारी कर रहे हैं, तो आप CTET के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इन दोनों पात्रता परीक्षाओं का सिलेबस तथा एग्जाम पैटर्न एक समान ही होता है। इन दोनों परीक्षाओं में 2 पेपर्स की परीक्षा होती है। शिक्षक के रूप में कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 1 तथा कक्षा 6 से लेकर कक्षा 8 तक को पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर 2 की परीक्षा देनी होती है। हालांकि इस बार CTET की परीक्षा ऑनलाइन मोड में होनी है और साथ ही इसमें नई शिक्षा नीति के अनुसार तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। 
विज्ञापन



 

यह है दोनों परीक्षाओं का पैटर्न 
CTET तथा UPTET, दोनों परीक्षाओं के दोनों पेपर में कुल 150 मार्क्स के 150 प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनको हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 150 मिनट का समय मिलता है। इन परीक्षाओं के पेपर 1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास और शिक्षा शास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न , गणित से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और पर्यावरण अध्ययन से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न पूछे जाते हैं। वहीं पेपर 2 में  बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न ,भाषा 1 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न, भाषा 2 से 30 मार्क्स के 30 प्रश्न और गणित एवं विज्ञान या सामाजिक अध्ययन एवं सामाजिक विज्ञान से 60 मार्क्स के 60 प्रश्न प्रश्न पूछे जाते हैं। 

 

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 
अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाये जा रहे फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में CTET, SSC GD, UP SI, यूपी लेखपाल, NDA & NA समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोर्स चलाया जा रहा है। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक-टेस्ट और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed