फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET Notification 2021: CBSE provided this facility to candidates after changes in exam pattern safalta

CTET Notification 2021: CTET में बदलाव के बाद CBSE ने अभ्यर्थियों को दी ये बड़ी सुविधा, जानिए आपको क्या होगा फायदा

Thu, 23 Sep 2021 12:19 PM IST
Media Solution Initiative Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 23 Sep 2021 12:19 PM IST
सार

CTET Notification 2021: CTET 2021 में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। CBSE द्वारा यह परीक्षा 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
CTET Notification 2021: CBSE provided this facility to candidates after changes in exam pattern safalta
CTET - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 16 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच आयोजित की जानी है। CTET 2021 के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन 20 सितंबर को जारी किया गया था और इसके लिए 20 सितंबर से 19 अक्टूबर के बीच आवेदन मांगे गए हैं। इस परीक्षा में शामिल होकर हर साल हजारों अभ्यर्थी अपने शिक्षक बनने का सपना पूरा करते है। गौरतलब है कि CBSE द्वारा आयोजित की जाने वाली CTET में उतीर्ण होने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने के पात्र हो जाते हैं। अगर आप भी CTET 2021 में हिस्सा लेने जा रहे हैं, तो अपनी तैयारी को और भी पक्की बनाने के लिए आप सफलता द्वारा तैयार किए गए फ्री ई-बुक की सहायता ले सकते हैं। आप इस ई-बुक को यहाँ से CTET - guide and practice book सब्सक्राइब कर सकते हैं।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को CBSE ने दी है ये खास सुविधा :
CTET में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को CBSE ने एक खास सुविधा दी है। दरअसल इस बार यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जानी है और ऐसा पहली बार होने वाला है कि यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी। ऐसी स्थिति में यह संभव है कि कई अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होने में सहज ना हो पाए। ऐसे ही अभ्यर्थियों की सहायता के लिए CBSE ने मॉक टेस्ट लिंक और अभ्यास केन्द्रों की सूची जारी की है। CBSE द्वारा बनाए गए इन अभ्यास केंद्रों में जाकर अभ्यर्थी ऑनलाइन मोड में परीक्षा देने का अभ्यास कर सकते हैं।

आगे पढ़ें: CBSE ने जारी किया मॉक टेस्ट का लिंक, यहाँ देखें

विज्ञापन
विज्ञापन

देश में बनाए गए हैं 356 अभ्यास केंद्र :
अभ्यर्थितो की सहायता के लिए ये अभ्यास केंद्र पूरे देश में बनाए गए हैं। CBSE ने CTET 2021 के लिए कुल 356 परीक्षा अभ्यास केंद्र तय किए हैं जिनमें से 39 उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। अभ्यर्थी इन परीक्षा अभ्यास केंद्रों की पूरी जानकारी CTET की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थी ऑनलाइन मॉक टेस्ट का भी अभ्यास कर सकते हैं। इससे संबंधित जानकारी भी आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई है।

विज्ञापन

कैसे करें तैयारी :
अगर आप SSC GD, UP SI, SSC MTS, UP लेखपाल या अन्य किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड कर के भी जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed