CTET July 2020: केंद्र सरकार के स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, आवेदन के लिए बस दो दिन बाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CTET July Exam 2020: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) जुलाई 2020 के लिए होने वाली परीक्षा के पंजीकरण और ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई थी। जिसे बढ़ाकर 24 फरवरी 2020 से 2 मार्च, 2020 कर दिया गया है। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं। उनके पास सिर्फ दो दिन का समय शेष रह गया है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
आपको बता दें कि परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि अब 5 मार्च, 2020 को दोपहर 3:30 तक है। सीटीईटी परीक्षा 05 जुलाई, 2020 को आयोजित कि जाएगी। परीक्षा तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 5 जुलाई, 2020 (रविवार) को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 14वें संस्करण का आयोजन करेगा। यह परीक्षा देशभर के 112 शहरों में आयोजित कि जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो स्तरों पर किया जाएगा, प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर। दोनों परीक्षा एक ही दिन में अलग-अलग पालियों में आयोजित किए जाएगी।
कैसे करें आवेदन :
इस परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं या आगे दिए गए लिंक से आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड कर उसे पढ़ें। आवेदन फॉर्म भरने के लिए दिए गए निर्देशों का पालन करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Sarkari Naukri 2020 LIVE : सरकारी विभागों में हो रहीं भर्तियां, यहां कई पद हैं खाली
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X