फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET Examination 2021 exam pattern according to the new education policy, questions from these subjects will be asked in CTET

CTET Examination 2021: नई शिक्षा नीति के मुताबिक सीटीईटी में पूछे जाएंगे इन विषयों से प्रश्न, एग्जाम पैटर्न की पूरी जानकारी यहां पाएं

Tue, 21 Sep 2021 12:58 PM IST
देवेश शर्मा Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 21 Sep 2021 12:58 PM IST
सार

CTET 2021:  सीबीएसई की ओर से सीटीईटी का आयोजन 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच पूरे देश में किया जाएगा। CTET में दो पेपर का आयोजन होगा और प्रत्येक पेपर से 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन पेपर्स को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा।

विज्ञापन
CTET Examination 2021 exam pattern according to the new education policy, questions from these subjects will be asked in CTET
CTET - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित की जाने वाली इस परीक्षा के लिए अभ्यर्थी लंबे से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। गौरतलब है कि इस पात्रता परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षक की नौकरी करने के पात्र हो जाते हैं।

विज्ञापन

CBSE द्वारा जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, CTET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से शुरू होकर 19 अक्तूबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए CTET की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप भी इस शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो इसकी बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET - पेपर 1 टीचिंग चैंपियन बैच की सहायता ले सकते हैं। 
विज्ञापन


इस तारीख को होगा CTET का आयोजन
CBSE ने CTET 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही इसके आयोजन की तारीखों का भी एलान कर दिया है। CTET 2021 का आयोजन 16 दिसंबर, 2021 से 13 जनवरी, 2022 के बीच पूरे देश में किया जाएगा। गौरतलब है कि पहली बार यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस पैटर्न पर होगी परीक्षा
CTET में दो पेपर का आयोजन होगा और प्रत्येक पेपर से 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन पेपर्स को हल करने के लिए अभ्यर्थियों को ढाई घंटे का समय मिलेगा। गौरतलब है कि कक्षा 01 से कक्षा 05वीं तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर-1 तथा कक्षा 06 से कक्षा 08वीं तक पढ़ाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों को पेपर-2 देना होता है। 

किन विषयों से पूछे जाएंगे प्रश्न
CTET 2021 के सिलेबस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, इसमें अब नई शिक्षा नीति के मुताबिक तथ्यात्मक ज्ञान और अधिक वैचारिक समझ वाले प्रश्न पूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक CTET पेपर-1 में अभ्यर्थियों से बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न, गणित से 30 प्रश्न तथा पर्यावरण अध्ययन से 30 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर-2 में बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र विषय से 30 प्रश्न, भाषा-1 से 30 प्रश्न, भाषा-2 से 30 प्रश्न तथा गणित और विज्ञान या सामाजिक अध्ययन और सामाजिक विज्ञान से 60 प्रश्न पूछे जाएंगे।


कैसे करें तैयारी
इस परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता द्वारा चलाए जा रहे CTET पेपर-1 टीचिंग चैंपियन बैच की सहायता ले सकते हैं। इस बैच में आपको 120 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव क्लासेस और 100 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ प्रतिदिन तीन घंटे की कक्षाएं, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति और वीकली टेस्ट जैसी कई सुविधाएं मिलेंगी। आप इस बैच से सफलता एप डाउनलोड करके भी जुड़ सकते हैं और साथ ही CTET पेपर-2 की तैयारी के लिए चलाए जा रहे बैच की भी सहायता ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed