फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET Exam 2021: Best Career Options after B.ed, CTET Online Exam preparation

ये हैं B.Ed. के बाद के बेहतरीन करियर विकल्प, खुलते हैं अच्छे करियर के ढेरों मार्ग

Wed, 23 Dec 2020 12:49 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 23 Dec 2020 12:49 PM IST
सार

  • सरकारी व प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में मिलती है नौकरी
  • उच्च शिक्षा के भी उपलब्ध हैं ढेरों मौके
  • अब बेहद खास फीस में करें CTET की तैयारी

विज्ञापन
CTET Exam 2021: Best Career Options after B.ed, CTET Online Exam preparation
Central Teacher Eligibility Test (CTET)

विस्तार

शिक्षण का कार्य समाज में काफी उत्कृष्ट कार्य माना जाता है। एक शिक्षक को सबसे ज्यादा मान-सम्मान प्राप्त होता है। साथ ही आज के समय में उन्हें काफी अच्छी सैलरी भी मिल रही है। अगर आप भी एक शिक्षक बनना चाहते हैं तो बीएड एक बेहतरीन करियर विकल्प है। यह खासतौर पर शिक्षण के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए डिजाइन किया गया है। हाई स्कूल, जूनियर हाई स्कूल व प्राइमरी विद्यालयों में पढ़ाने के लिए बीएड की डिग्री अनिवार्य है। शिक्षण के क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए यह डिग्री प्रवेश द्वारा के समान है। आज हम जानेंगे यह पढ़ाई करने के बाद एक युवा के पास कौन से करियर विकल्प होते हैं।

विज्ञापन
  • बीएड के बाद खुलते हैं ये करियर के लिए ये रास्ते - बीएड करने के बाद एक युवा सरकारी व प्राइवेट दोनों क्षेत्रों में करियर बना सकता है। इसी वजह से यह सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले कोर्सों में से एक है। हर साल लाखों छात्र इस कोर्स में एडमिशन लेते हैं। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह रोजगार के ढेरों अवसर होना भी है। हर साल शिक्षकों की भारी भर्ती हो रही है। साथ ही निकट भविष्य में और भी शिक्षकों की भर्ती होने की घोषणा केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा की भी जा चुकी है।
  • विज्ञापन
  • बीएड के बाद उपलब्ध सरकारी नौकरियां - सरकारी नौकरियों की बात करें तो बीएड के बाद ढेरों नौकरियां उपलब्ध हैं, व आने वाले कुछ समय में और भी भर्तियां की जाने वाली हैं। आप केंद्र सरकार के स्कूलों जैसे नवोदय विद्यालय, केंद्रीय विद्यालय आदि में शिक्षक बन सकते हैं। इसके अलावा आप राज्य सरकार के प्राइमरी स्कूलों में भी शिक्षक बन सकते हैं। साथ ही स्कूल असिस्टेंट, पोस्ट ग्रेजुएट टीचर आदि के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • बीएड के बाद उपलब्ध प्राइवेट नौकरियां - सरकारी क्षेत्रों के अलावा प्राइवेट सेक्टर में भी बीएड के बाद ढेरों नौकरियां उपलब्ध हैं। आप प्राइवेट स्कूलों में शिक्षक तो बन ही सकते हैं, साथ ही आप काउंसलर भी बन सकते हैं। इसके अलावा आप विभिन्न प्राइवेट स्कूलों में एजूकेशनल ऐडमिन्स्ट्रेटर भी बन सकते हैं।
  • उच्च शिक्षा के भी उपलब्ध हैं ढेरों मौके - बीएड के बाद आपके पास उच्च शिक्षा के लिए भी ढेरों विकल्प उपलब्ध हैं। आप एमएड कर शिक्षण के क्षेत्र में आगे करियर बना सकते हैं। साथ ही आप एमफिल व पीएचडी भी कर सकते हैं। जिसके बाद आप बीएड के छात्रों को पढ़ा सकते हैं।

Safalta.com 30 दिनों का खास CTET मैराथन प्रैक्टिस बैच भी ला रहा है। जिसके द्वारा आप अधिक से अधिक प्रैक्टिस कर CTET परीक्षा की पक्की तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/p3EpGoATyM7y8mQh7 या विजिट करें - http://bit.ly/3aMDuXp


तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें safalta.com के CTET स्कोर बूस्टर कोर्स से और पूरा करें सरकारी शिक्षक बनने का सपना।

इसके अलावा अगर आप बीएड के बाद उपलब्ध करियर विकल्पों के बारे में जानना चाहते हैं तो safalta.com लेकर आ रहा है एक खास वेबिनार। इस वेबिनार से जुड़ कर आप एक्सपर्ट्स से बेहतरीन करियर विकल्पों के बारे में जान सकते हैं। तो फिर देर किस बात की आज ही जुड़ें इस वेबिनार से और एक्सपर्ट्स से जानें बीएड के बाद के बेहतरीन करियर विकल्पों के बारे में। इस वेबिनार से जुड़ने के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/uVdMqT4iDSXuwCc89

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed