फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Ctet 2020 know how many candidates applied for ctet exam

CTET 2020: शुल्क बढ़ाने के बावजूद भी इतने लाख उम्मीदवारों ने किया आवेदन, लोकसभा में दी जानकारी

Fri, 20 Mar 2020 08:32 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 20 Mar 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
Ctet 2020 know how many candidates applied for ctet exam
सीटीईटी 2020 - फोटो : अमर उजाला
CTET 2020: सीटीईटी (Central Teacher Eligibility Test) परीक्षा उन लोगों के लिए आयोजित की जाती है, जो सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। बता दें कि आवेदन प्रक्रिया 17 मार्च को ही समाप्त हो गई है। इससे पहले ये 9 मार्च को बंद होने वाली थी पर ऑफिशियल नोटिस जारी कर इस तिथि को बढ़ा दिया गया।  जिन उम्मीदवारों ने 9 मार्च तक आवेदन नहीं किया था वे अब 17 मार्च तक आवेदन कर सकते थे। और शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि 18 मार्च थी। 
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने लोकसभा में जानकारी दी कि इस बार की परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क भी बढ़ाया गया था उसके बावजूद सीटेट जुलाई 2020 परीक्षा के लिए 30 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि ये संख्या दिसंबर परीक्षा के लिए हुए आवेदनों से ज्यादा है।
विज्ञापन


बता दें कि 19 मार्च से आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया आज से शुरू होगी। इसके लिए उम्मीदवार को सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाना होगा। बता दें कि इसके लिए सीटीईटी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एक नोटिस भी जारी किया है। उम्मीदवार के लिए नोटिस का सीधा लिंक आगे भी दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, इससे पहले सीबीएसई दो बार आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ा चुका है। पहले सीबीएसई ने आवेदन की आखिरी तिथि 24 फरवरी रखी थी और उसके बाद इसे 2 मार्च तक बढ़ा दिया था, फिर एक नोटिफिकेशन के जरिए सीबीएसई ने सीटीईटी के लिए आवेदन की आखिरी तिथि बढ़ाकर 9 मार्च कर दी थी। अब फिर तिथि बढ़ने से उम्मीदवार खुश हैं। 

मुख्य जानकारी-
  • आवेदन में सुधार के लिए तिथि 19 मार्च से लेकर 26 मार्च 2020 तक निर्धारित की गई है।
  • ध्यान दें कि परीक्षा अपनी तय तिथि पर ही आयोजित की जाएगी। यानी परीक्षा का आयोजन 5 जुलाई 2020 को ही होगा।
  • सीटेट जुलाई 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया 24 जनवरी 2020 को शुरू हो गई थी।
नोटिस पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed