फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2019 Exam Preparation Tips do not make these 5 mistakes

CTET 2019 : परीक्षा में पास होना है, तो भूल कर भी न करें ये 5 गलतियां

Fri, 28 Jun 2019 05:30 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Jaya Tripathi Updated Fri, 28 Jun 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
CTET 2019 Exam Preparation Tips do not make these 5 mistakes

CTET 2019 की परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा 07 जुलाई को देशभर में आयोजित की जा रही है। यह परीक्षा अलग-अलग 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों समेत अन्य सरकारी स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता परीक्षा होती है। यह परीक्षा पास करने के बाद आप इन स्कूलों में शिक्षक के पद पर नियुक्ति के योग्य होते हैं। इस बार की परीक्षा के लिए CBSE ने अपनी वेबसाइट पर CTET प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। 

विज्ञापन

अब परीक्षा में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में परीक्षार्थियों की तैयारी भी जोरों पर होगी। लेकिन अच्छी तैयारी के बावजूद कई बार हम परीक्षा पास करने में चूक जाते हैं। आपके साथ ऐसा न हो, इसके लिए हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपको जरूर बचना चाहिए...

विज्ञापन

सबसे पहले हम जानते है परीक्षा टाइम शेडूल्य के बारे में
 

 चरण पेपर I  पेपर II
परीक्षा हॉल में प्रवेश का समय 8 : 00 बजे   12 : 30 बजे
एडमिट कार्ड की जांच का समय 09:00 से 09:15 बजे 01:30 से 01:45 बजे
टेस्ट बुकलेट का वितरण का समय 09:15   दोपहर 01:45 बजे
परीक्षा हॉल में अंतिम प्रवेश का समय 09:30  दोपहर  02:00 बजे
परीक्षा शुरू होने का समय 09:30 बजे दोपहर 02:00 बजे
परीक्षा समाप्ति का समय 12 : 00 दोपहर 4 : 30 बजे

इन बातों का रखें खास ख्याल

बाल विकास और शिक्षाशास्त्र को हल्के में न लें, इनपर खास ध्यान दें  

ये विषय काफी उलझने वाला होते हैं। एक तरह से कठिन भी हैं। इन विषयों में घुमा-फिरा कर भी सवाल पूछे जाते हैं। इसलिए प्रश्नों को पहले ध्यान से पढ़ें, समझें और फिर जवाब दें। क्योंकि कई बार इनके सवाल शुरुआत में तो आसान लगेंगे, पर ऐसा होता नहीं। इसलिए ऐसा न हो कि आप जवाब आते हुए भी जल्दबाजी में गलती कर जाएं।


CTET के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को नजरअंदाज न करें

सबसे जरूरी है कि उम्मीदवार बचे हुए इस कुछ समय में पिछले वर्षो के प्रश्न पत्र हल करें। इससे आपका अच्छा सिलेबस कवर हो सकेगा और आपको प्रश्नों की जटिलता और पूछने के तरीके का भी अंदाजा मिल सकेगा।

ऑनलाइन टेस्ट का नियमित अभ्यास करें

सीटेट हाल ही में आयोजित हो रहा है। इसलिए अभ्यर्थी रोजाना कम से कम एक मॉक टेस्ट का अभ्यास जरूर करें। इससे आप कंप्यूटर मोड की परीक्षा के समझ सकेंगे और टाइम मैनेजमेंट बेहतर कर सकेंगे। परीक्षा के दौरान प्रश्नों को हल करने की आपकी स्पीड भी अच्छी रहेगी।

परीक्षा के समय दूसरों से अपनी तुलना न करें

जब आप तैयारी करते हैं और जब आप परीक्षा दे रहे होते हैं, तो कभी भी दूसरों की तरह न देखें। इससे आपका फोकस बिगड़ता है। आत्मविश्वास भी कम होने का डर रहता है। इन दोनों ही परिस्थितियों में अपनी तुलना दूसरों से करने से बचें।

जवाब का सेक्शन खाली न छोड़ें
एक भी सवाल में जवाब का सेक्शन खाली न छोड़ें। क्योंकि अंत में समय की कमी होने पर आपके आते हुए सवाल भी छूट सकते हैं। इसका सीधा असर आपके अंकों पर पड़ेगा।

ये चीजें ले जाना न भूलें 

विज्ञापन

उम्मीदवार परीक्षा के एक दिन पहले ही परीक्षा में ले जाने वाली चीजों को ध्यान से रख लें। ताकि परीक्षा के दिन हड़बड़ी में कोई जरूरी सामान ले जाना न भूलें। उम्मीदवार अपने साथ ओरिजिनल एडमिट कार्ड, दो काले या नीले बॉल पेन और एक आईडी प्रूर्फ अनिवार्य रूप से ले जाएं।

ये चीजें बिल्कुल न ले जाएं 
परीक्षा केंद्र में पेंसिल बॉक्स, प्लास्टिक बैग, स्केल, राइटिंग पैड, पेन ड्राइव, कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयर फोन समेत अन्य कोई भी इलेक्ट्रॉनिक समान या घड़ी, पर्स, चश्मा, हैंडबैग जैसी चीजें न लें जाएं। इसके साथ आपको परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

कितने शहरों में होगी परीक्षा
देश भर के 97 शहरों में 20 भाषाओं जैसे अंग्रेजी, मराठी, हिंदी, मिजो, असमिया, नेपाली, बंगाली, उड़िया, गारो, पंजाबी, गुजराती,  संस्कृत, कन्नड़, तमिल, खासी, तेलुगु, मलयालम, तिब्बती, मणिपुरी, उर्दू में परीक्षा आयोजित कराई जाएगी ।

इस वर्ष कितने छात्रों ने कराया पंजीकरण
इस वर्ष CTET जुलाई 2019 में काफी मेहनत करने की जरूरत है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष लगभग 8,17,892 उम्मीदवारों ने पेपर - I और लगभग 4,27,897 उम्मीदवारों ने पेपर - II परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है।

कब तक वैध रहेगा CTET सर्टिफिकेट :
CTET क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी मार्कशीट के साथ सीटेट क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा। हाल में जारी सीटेट की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीटेट 2019 के सर्टिफिकेट की वैधता अगले सात वर्षों तक रहेगी।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed