फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CTET 2019 exam preparation Important tips, know rules, pattern and practice mock test 

CTET 2019: इन 7 बातों का ख्याल रखें, आसानी से पास कर लेंगे परीक्षा

Thu, 27 Jun 2019 04:22 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 27 Jun 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
CTET 2019 exam preparation Important tips, know rules, pattern and practice mock test 
सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस परीक्षा का आयोजन 07 जुलाई 2019 को देशभर में किया जा रहा है। अगर आप केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सर्वोदय स्कूल व अन्य सभी सरकारी स्कूलों में प्राइमरी या एलिमेंट्री स्तर पर शिक्षक के पद पर नियुक्त होना चाहते हैं, तो आपके लिए यह परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी किये जा चुके हैं।
विज्ञापन


हम यहां आपको बता रहे हैं सीटेट से जुड़ी कुछ ऐसी बातें, जो परीक्षा से पहले आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। साथ ही आगे हम आपको अलग-अलग विषयों के मॉक टेस्ट भी दे रहे हैं, जो परीक्षा की तैयारी में बचे इन कुछ दिनों में आपके बहुत काम आयेंगे।
विज्ञापन


ऐसा रहेगा पैटर्न

कक्षा 1 से 5वीं तक के लिए
 
विषय प्रश्नों की संख्या अंक
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र 30 30
भाषा - 1 30 30
भाषा - 2 30 30
गणित 30 30
पर्यावरण विज्ञान 30 30
कुल 150 150


कक्षा 6 से 8वीं तक के लिए
 
विषय प्रश्नों की संख्या अंक
बाल विकास और शिक्षा शास्त्र 30 30
भाषा-1 30 30
भाषा-2 30 30
सोशल स्टडीज / सोशल साइंस (सोशल स्टडीज / सोशल साइंस टीचर्स के लिए) अथवा गणित और विज्ञान (गणित और विज्ञान शिक्षकों के लिए) 60 60
कुल 150 150


 

इन तरीकों से करें तैयारी
 

 सबसे पहले पिछले कुछ सालों के परीक्षा पेपर्स का रिवीजन करें। इससे आप परीक्षा के पैटर्न को अच्छी तरह समझ जाएंगे और कम समय में बेहतर तैयारी के साथ अच्छा प्रर्दशन कर पायेंगे। NCERT की किताबों पर ज्यादा ध्यान और हर एक चैप्टर पर फोकस बहुत जरूरी है। अगर आप किताब खरीदने में असमर्थ हैं तो NCERT की किताबों की पीडीएफ भी आपके काम आ सकती है। ये पीडीएफ NCERT या सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं।

पास होने के लिए कितने अंक जरूरी

सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) पास करने के लिए अभ्यर्थी को इस परीक्षा में कम से कम 60 फीसदी अंक लाना अनिवार्य है। इससे कम अंक होने पर आप क्वालिफाई नहीं कर पायेंगे। पिछले कुछ सालों में कट-ऑफ बढ़ता रहा है। इस साल भी सीटेट का कट-ऑफ बढ़ने की उम्मीद है। CTET 2019 के परिणाम की घोषणा के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से इस बार का कट-ऑफ जारी किया जाएगा।

कब तक वैध रहेगा CTET सर्टिफिकेट

CTET क्वालिफाई करने वाले अभ्यर्थियों को उनकी मार्कशीट के साथ सीटेट क्वालिफाइंग सर्टिफिकेट दिया जाएगा। हाल में जारी सीटेट की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, सीटेट 2019 के सर्टिफिकेट की वैधता अगले सात वर्षों तक रहेगी।  

कितनी बार दे सकते हैं CTET

अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तरह CTET में प्रयासों की कोई तय सीमा नहीं रखी गयी है। अभ्यर्थी कितनी बार भी CTET में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थी भी दोबारा अपने अंक बढ़ाने के लिए CTET में शामिल हो सकते हैं।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ख्याल
विज्ञापन

अभ्यर्थी परीक्षा में CTET का ओरिजिनल एडमिट कार्ड, दो बॉल प्वॉइंट पेन (काला / नीला) और अपनी एक वैध फोटो आईडी जरूर लेकर जाएं। एडमिट कार्ड और आईडी के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट्स में किया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दिन के 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को पीरक्षा केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले पहुंचना होगा।

परीक्षा केंद्र पर किसी तरह का गैजेट जैसे मोबाइल, ईयरफोन, कैमरा, ब्लूटूथ, कैलकुलेटर व अन्य चीजें ले जाना प्रतिबंधित है। अभ्यर्थी अपने साथ कैलकुलेटर, पेपर और स्केल भी लेकर नहीं जा पायेंगे।

परीक्षा में दो पेपर होंगे। हर पेपर में 150 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवालों का जवाब देना अनिवार्य होगा। हर सही जवाब पर एक अंक मिलेगा। यानी कुल 150 अंकों की परीक्षा होगी। सभी सवाल मल्टीपल च्वॉइस पैटर्न पर आधारित होंगे।

परीक्षा ऑफलाइन मोड पर होगी। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट पर सही जवाब के गोले भरने होंगे।  

CTET की तैयारी के लिए यहां दें मॉक टेस्ट

CTET कक्षा 6 से 8वीं तक के सामाजिक विज्ञान (सोशल साइंस) मॉक टेस्ट सीरीज के लिए यहां क्लिक करें।

CTET कक्षा 6 से 8वीं तक के विज्ञान और गणित (साइंस और मैथ्स) मॉक टेस्ट सीरीज के लिए यहां क्लिक करें।

CTET की तैयारी के लिए अंग्रेजी माध्यम में मॉक टेस्ट देने के लिए यहां क्लिक करें।  

CTET की तैयारी के लिए हिन्दी माध्यम में मॉक टेस्ट देने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed