CSIR UGC NET 2022: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस तारीख से चेक करें एडमिट कार्ड
CSIR UGC NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक इस परीक्षा के प्रवेश पत्र को 13 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। वहीं, परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को 10 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CSIR UGC NET 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा, 2022 के शेड्यूल को जारी कर दिया है। यह परीक्षा जून सत्र के लिए होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे परीक्षा के शेड्यूल को राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस परीक्षा के पूरे शेड्यूल की डिटेल...
CSIR UGC NET 2022: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक सीएसआईआर यूजीसी नेट, 2022 के जून सत्र की परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर, 2022 से लेकर 18 सितंबर, 2022 तक किया जाएगा। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर सभी सावधानी के साथ में दो पाली में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 03 बजे से शाम 06 बजे तक आयोजित की जाएगी।
CSIR UGC NET 2022: कब जारी होंगे प्रवेश पत्र?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से जारी की गई सूचना के मुताबिक इस परीक्षा के प्रवेश पत्र को 13 सितंबर, 2022 को जारी किया जाएगा। वहीं, परीक्षा केंद्रों के शहरों की सूची को 10 सितंबर, 2022 को जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन क्रमांक और जन्मतिथि को दर्ज कर के सबमिट कर के लॉगिन करना होगा। यह जानकारी आवेदकों के आवेदन पत्र पर उपलब्ध है।
CSIR UGC NET 2022: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CSIR UGC NET 2022 के प्रवेश पत्र से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के सबमिट करें।
- अब आपका प्रवेश पत्र सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
कमेंट
कमेंट X