CSIR UGC NET: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी, विषयवार टाइम-टेबल यहां देखें
CSIR UGC NET Exam Schedule: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। विषयवार शिफ्ट-वार शेड्यूल एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जारी किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CSIR UGC NET परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। विषयवार शिफ्ट-वार शेड्यूल एनटीए की आधिकारिक साइट nta.ac.in पर जारी किया गया है। परीक्षा 29 जनवरी, 15 फरवरी, 16 और 17 फरवरी, 2022 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान विषय की परीक्षा 29 जनवरी को दूसरी पाली, भौतिक विज्ञान की परीक्षा 15 फरवरी को दूसरी पाली, गणितीय विज्ञान और रसायन विज्ञान की परीक्षा दूसरी पाली और 16 फरवरी को शिफ्ट-1 और लाइफ साइंसेज ग्रुप I और ग्रुप II का आयोजन 17 फरवरी, 2022 को शिफ्ट-1 और शिफ्ट-2 में किया जाएगा।
CSIR UGC NET परीक्षा दो पालियों में होगी
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी - पहली पाली सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी और इसमें बहुविकल्पीय प्रश्नों वाले वस्तुनिष्ठ प्रकार शामिल होंगे।
CSIR UGC NET के प्रवेश-पत्र जल्द जारी होंगे
प्रवेश पत्र जल्द ही जारी किया जाएगा और जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC NET) की आधिकारिक साइट के माध्यम से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की अधिसूचना एनटीए की वेबसाइट पर प्रदर्शित की जाएगी।
सीएसआईआर नेट 2021 परीक्षा तिथियां
| तिथि | विषय | शिफ्ट |
| 29 जनवरी, 2022 | पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर और ग्रह विज्ञान | शिफ्ट 2 |
| 15 फरवरी, 2022 | भौतिक विज्ञान | शिफ्ट 2 |
| 16 फरवरी, 2022 | गणितीय विज्ञान | शिफ्ट 1 |
| 16 फरवरी, 2022 | रासायनिक विज्ञान | शिफ्ट 2 |
| 17 फरवरी, 2022 | लाइफ साइंसेज (ग्रुप-1) | शिफ्ट 1 |
| 17 फरवरी, 2022 | लाइफ साइंसेज (ग्रुप-2) | शिफ्ट 2 |
कमेंट
कमेंट X