CSAB 2021: एनआईटी में दाखिलों के लिए सीएसएबी काउंसलिंग 2021 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम जारी
CSAB Counselling 2021: जोसा काउंसलिंग के सभी राउंड के पूरा होने के बाद CSAB काउंसलिंग 2021 आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस काउंसलिंग के एक भाग के रूप में कुल दो राउंड आयोजित किए जाएंगे और प्रवेश पाने के लिए, सभी को पंजीकरण करना होगा और च्वॉइस लॉकिंग भी करनी होगी।
विस्तार
एनआईटी + संस्थानों में प्रवेश के लिए सेंट्रल सीट एलोकेशन बोर्ड की CSAB 2021 काउंसलिंग 28 नवंबर, 2021 को विशेष राउंड के लिए शुरू हुई थी। शेड्यूल के अनुसार, राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम, गुरुवार, 02 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया है। बोर्ड ने आवंटन परिणाम तकरीबन दोपहर 2:30 बजे के बाद आधिकारिक वेबसाइट - csab.nic.in पर जारी किया है। रिजल्ट चेक करने का आसान तरीका यहां साझा किया गया है।
जोसा काउंसलिंग के सभी राउंड के पूरा होने के बाद CSAB काउंसलिंग 2021 आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि इस काउंसलिंग के एक भाग के रूप में कुल दो राउंड आयोजित किए जाएंगे और प्रवेश पाने के लिए, सभी को पंजीकरण करना होगा और च्वॉइस लॉकिंग भी करनी होगी।
जेईई मेन 2021 के एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड से करना होगा लॉगिन
सीट आवंटन परिणामों की जांच के लिए उम्मीदवारों को अपने जेईई मेन 2021 के एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी। आवंटन परिणाम की जांच कैसे करें, इस पर उम्मीदवार यहां साझा की गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया को फॉलो सकते हैं। परिणाम निकलने के बाद, उम्मीदवारों को आवंटित सीट को स्वीकार या अस्वीकार करने के लिए फ्रीज, स्लाइड और फ्लोट विकल्पों के बीच चयन करना होगा। इसके बिना वे प्रवेश प्रक्रिया को आगे नहीं बढ़ा पाएंगे।
कब खत्म होगा CSAB काउंसलिंग स्पेशल राउंड-1?
CSAB काउंसलिंग 2021 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम की जांच कैसे करें?
- उम्मीदवारों को एनआईटी + प्रवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट – csab.nic.in पर जाना होगा।
- होम पेज पर, उस लिंक पर क्लिक करें जिसमें लिखा है, 'राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम देखें।'
- रिजल्ट देखने के लिए जेईई मेन एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें।
- सीएसएबी काउंसलिंग 2021 के लिए आपका सीट आवंटन परिणाम आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भों के लिए उसी की एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट आउट कर लें।
कमेंट
कमेंट X